scriptweather alert गर्मी चाल बढ़ी, दिन का तापमान 37.9 डिसे पर पहुंचा, 48 घंटे में 40 डिसे पर पहुंच सकता है | weather alert heat increased, day temperature reached 37.9 degrees, ca | Patrika News
ग्वालियर

weather alert गर्मी चाल बढ़ी, दिन का तापमान 37.9 डिसे पर पहुंचा, 48 घंटे में 40 डिसे पर पहुंच सकता है

weather alert heat increased, day temperature reached 37.9 degrees, can reach 40 degrees in 48 hours
राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से बदला है मौसम

ग्वालियरMar 28, 2024 / 11:23 am

Balbir Rawat

weather alert गर्मी चाल बढ़ी, दिन का तापमान 37.9 डिसे पर पहुंचा, 48 घंटे में 40 डिसे पर पहुंच सकता है

weather alert heat increased, day temperature reached 37.9 degrees, can reach 40 degrees in 48 hours

राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से गर्मी की चाल बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले 48 घंटे में 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। इससे गर्मी और तीखी होगी, लेकिन 30 से 31 मार्च के बीच बारिश व बादल छाने से हल्की गिरावट आ सकती है। अप्रैल के पहले सप्ताह में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
आसमान साफ होने से सुबह से ही सूरज की तल्खी बढ़ गई थी। सुबह 11:30 बजे गर्म हवा लोगों को बेहाल करने लगी थी। जैसे-जैसे दिन गुजरा गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली और दोपहर में तेज गर्मी रही। गर्म हवा भी चली। इससे दोपहर में सडक़ों पर लोगों की भीड़ कम हो गई। अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

होली के बाद गर्मी में तेज गति से बढ़ोतरी होती है, लेकिन 29 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस कारण उत्तर भारत सहित ग्वालियर चंबल संभाग का मौसम भी बिगड़ेगा। अरब सागर से नमी आने की वजह से बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। तेज हवा चलने के भी आसार हैं।
– पश्चिमी विक्षोभ एक अप्रैल को कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद राजस्थान की गर्म हवा की दस्तक होगी। इससे अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

– अप्रैल में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव नहीं डालेंगे। इस कारण लगातार पश्चिमी हवा चलेगी। इससे गर्मी और बढ़ेगी।
अधिकतम तापमान-37.9 डिसे

न्यूनतम तापमान-18.9 डिसे

पारे की चाल

समय तापमान

05:30 19.8

08:30 26.6

11:30 34.8

14:30 36.8

17:30 35.4

Home / Gwalior / weather alert गर्मी चाल बढ़ी, दिन का तापमान 37.9 डिसे पर पहुंचा, 48 घंटे में 40 डिसे पर पहुंच सकता है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो