scriptWeather update : भट्टी की तरह तपेंगे अगले 3 दिन, 3 से 5 मई के बीच लू का येलो अलर्ट जारी | Weather update: Yellow heat wave alert issued between May 3 and 5 | Patrika News
ग्वालियर

Weather update : भट्टी की तरह तपेंगे अगले 3 दिन, 3 से 5 मई के बीच लू का येलो अलर्ट जारी

Weather update: अब हवा का रुख होगा राजस्थान से, अब 3 दिन लू का यलो अलर्ट

ग्वालियरMay 02, 2024 / 12:34 pm

Ashtha Awasthi

weather
Weather update : जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद हवा का रुख बदलने लगा है। अब राजस्थान से आने वाली हवा अपने साथ भीषण गर्मी लेकर आएगी, इसलिए मौसम विभाग ने 3 से 5 मई के बीच ग्वालियर व दतिया में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। हवा में नमी नहीं होने से तपन अधिक रहेगी।

7 मई को आंधी व बारिश के आसार

कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर 7 मई को आंधी व बारिश के आसार हैं। बुधवार को उत्तरी हवा चलने से गर्मी के तेवर नरम रहे। अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मई के पहले दिन गर्मी के तेवर नरम रहे। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में भी गर्मी कम रही। मौसम विभाग ने दो मई को तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
-जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है। इससे हवा का रुख पश्चिम से होगा। नया पश्चिमी विक्षोभ तीन मई को आएगा, लेकिन इसका असर 6 मई के बाद दिखेगा।

-सम में चक्रवातीय घेरा बना है। उत्तर बिहार से पूर्वोत्तर के राज्यों तक ट्रफ बनी है। अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बना है। ये सिस्टम अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ जाएंगे।
-अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आना बंद हो जाएगी। साथ ही रेगिस्तान के तपने पर गर्म हवा ग्वालियर-चंबल की ओर आएगी। इससे ग्वालियर व दतिया में लू की संभावना बनेगी।

अधिकतम तापमान- 37.0 डिसे
न्यूनतम तापमान- 20.3 डिसे

पारे की चाल

समय तापमान

सुबह 05:30- 21.0
सुबह 08:30- 28.6
सुबह 11:30- 35.0
दोपहर 02:30 -36.4
शाम 05:30- 34.6

Home / Gwalior / Weather update : भट्टी की तरह तपेंगे अगले 3 दिन, 3 से 5 मई के बीच लू का येलो अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो