scriptडेंगू के मरीज जहां भर्ती वहीं रखे गंदगी से भरे कूलर | Where dengue patients are admitted, keep the cooler filled with dirt | Patrika News
ग्वालियर

डेंगू के मरीज जहां भर्ती वहीं रखे गंदगी से भरे कूलर

जेएएच में इलाज करा रहे मरीजों को इलाज तो मिल रहा है, लेकिन जहां डेंगू के मरीज भर्ती हैं, वहीं पर कूलर रखे हैं, जिनमें लोगों ने गंदगी डाल रखी है

ग्वालियरNov 18, 2019 / 01:12 am

राजेंद्र ठाकुर

डेंगू के मरीज जहां भर्ती वहीं रखे गंदगी से भरे कूलर

डेंगू के मरीज जहां भर्ती वहीं रखे गंदगी से भरे कूलर

ग्वालियर. डेंगू के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू से पीडि़त मरीज इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। जेएएच में इलाज करा रहे मरीजों को इलाज तो मिल रहा है, लेकिन जहां डेंगू के मरीज भर्ती हैं, वहीं पर कूलर रखे हैं, जिनमें लोगों ने गंदगी डाल रखी है। इन कूलरों में पानी तो नहीं है, जहां ये रखे हैं वहां इतनी गंदगी है कि उनमें मच्छर भरे पड़े हैं। इतना ही नहीं जिस मेडिकल वार्ड में डेंगू के मरीज पलंगों पर लेटे हैं। उनके सामने ही खिड़कियों से कांच टूटे पड़े हैं। इनके चलते मच्छरों की भरमार है।
अब तक नहीं हटाए वार्डों से: जेएएच में अभी सभी बिल्डिंगों में कूलर रखे हुए है। इन कूलरों को खाली तो कर दिया है, लेकिन उसी हॉल में साइड में कर दिया गया है। जिसके चलते अब यहां आने वाले मरीजों के अटेंडर इनमें कचरा डालने लगे हैं।
जिले में अब तक 267 पॉजिटिव

इस सीजन में धीरे-धीरे डेंगू के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। हर दो से चार दिन में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की लिस्ट आ रही है। अभी तक 267 मरीज जिले में पॉजिटिव निकले है। इसमें से 201 मरीज शहर के हैं। इसके बावजूद भी अभी शहर के हर क्षेत्र से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं।

Home / Gwalior / डेंगू के मरीज जहां भर्ती वहीं रखे गंदगी से भरे कूलर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो