scriptलकड़ी के सहारे 16 घंटे तक नदी में बहती रही महिला, अगली सुबह जा पहुंची जालौन से हमीरपुर | Woman continued to flow in river for 16 hours with help of stick | Patrika News
हमीरपुर

लकड़ी के सहारे 16 घंटे तक नदी में बहती रही महिला, अगली सुबह जा पहुंची जालौन से हमीरपुर

Woman continued to flow in river for 16 hours with help of stick- हमीरपुर के कुरारा के मनकी गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला लकड़ी के तख्ते के सहारे नदी में बहती रही। करीब 16 घंटों तक महिला लकड़ी के सहारे नदी में टिकी रही।

हमीरपुरAug 01, 2021 / 09:38 am

Karishma Lalwani

लकड़ी के सहारे 16 घंटे तक नदी में बहती रही महिला, अगली सुबह जा पहुंची जालौन से हमीरपुर

लकड़ी के सहारे 16 घंटे तक नदी में बहती रही महिला, अगली सुबह जा पहुंची जालौन से हमीरपुर

हमीरपुर. Woman continued to flow in river for 16 hours with help of stick. 1997 में बनी टाइटैनिक फिल्म को सबने देखी होगी। फिल्म का लास्ट सीन काफी मशहूर है जहां रोज (केट विंसलेट) जहाज डूबने के बाद लकड़ी के सहारे समुद्र में टिकी रहती है। ऐसा ही दृश्य उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में देखने को मिला जहां एक महिला 15 घंटों से भी ज्यादा देर तक लकड़ी के सहारे टिकी रही। हमीरपुर के कुरारा के मनकी गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला लकड़ी के तख्ते के सहारे नदी में बहती रही। करीब 16 घंटों तक महिला लकड़ी के सहारे नदी में टिकी रही। अगली सुबह जब ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसकी जान बचाई। इसके बाद अब ये घटना जनपद ही नहीं बुंदेलखंड के जिलों में चर्चा का विषय बन गई है और लोग कह रहे हैं- जाको राखे साइयां मार सके न कोय।
इस तरह नदी में गिरी महिला

जालौन जनपद के कदौरा थाना के लिची का डेरा शारदा नगर निवासी 50 वर्षीय जय देवी गुरुवार शाम करीब पांच बजे खेतों की तरफ गई थीं। इस बीच पैर फिसलने से वह किलंदर नाले में गिर गईं। बारिश की वजह से नाले का बहाव तेज था जिससे वह यमुना नदी में जा पहुंची। नदी में उतरते एक लकड़ी के तख्ते को उसने पकड़ लिया और उसके सहारे वह बहने लगी। पूरी रात लकड़ी के सहारे बहते हुए वह करीब 25 किमी दूर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मनकी गांव के पास पहुंची। गांव किनारे मौजूद ग्रामीणों ने उसे देखा और मछुआरों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर महिला ने अपना नाम और पता बताया जिससे कि उसके परिजनों को संपर्क किया गया। महिला का पुत्र राहुल, पुत्री विनीता आ गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला उनके सुपुर्द कर दिया।

Home / Hamirpur / लकड़ी के सहारे 16 घंटे तक नदी में बहती रही महिला, अगली सुबह जा पहुंची जालौन से हमीरपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो