इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई। टाउन स्थित एफसीआई के डिपो परिसर में हुई बैठक में मंडल प्रबंधक श्रीगंगानगर चौधरी अभिरीत, सहायक महाप्रबंधक डॉ. शैलेंद्र कुमार, हनुमानगढ़ डिपो मैनेजर प्रभुदयाल गोठवाल, मैनेजर क्वालिटी कंट्रोल जसपाल सिंह तथा हवा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हनुमानगढ़ जिले में इस बार दो लाख 17 हजार हेक्टैयर में गेहूं की बिजाई की गई है। इसमें बारह लाख 96 हजार एमटी गेहूं उत्पादन का अनुमान है। जिस तरह से मौसम ने अब तक साथ निभाया है, उससे लगता है कि लक्ष्य के अनुसार गेहूं का उत्पादन जरूर होगा। इससे करोड़ों की राशि किसानों की जेब में जाएगी। इसमें करीब सात लाख एमटी गेहूं की सरकारी खरीद करने का अनुमान है। इसकी तैयारियों में एफसीआई के अधिकारी जुटे हुए हैं।