8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

Jaipur News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने समाज कल्याण विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक सुवालाल पहाड़िया के बैंक लॉकर खंगाले तो उसमें सोने के जेवर मिले। एसीबी को बैंक लॉकर से जेवर के अलावा और कुछ नहीं मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 22 Feb 2024, 9:33 AM IST

acb

Jaipur News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने समाज कल्याण विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक सुवालाल पहाड़िया के बैंक लॉकर खंगाले तो उसमें सोने के जेवर मिले। एसीबी को बैंक लॉकर से जेवर के अलावा और कुछ नहीं मिला। एसीबी ने मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया जिसमें 36 आवासीय और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले थे। सुवालाल ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खरीद रखी थी।

एडिशनल एसपी हिमांशु ने बताया कि सुवालाल की पत्नी सम्पत्ति देवी उर्फ सोनम के नाम से बैंक में लॉकर है। बुधवार को एसीबी टीम ने बैंक लॉकर की तलाशी ली तो उसमें सोने के जेवर (करीब 200 ग्राम) मिले हैं।

यह भी पढ़ें : 13 साल बाद जयपुर में होगा गुर्जर युवा सम्मेलन, जुटेंगे देशभर से प्रतिनिधि

काट रखी है कॉलोनी
सुवालाल पहाड़िया ने भ्रष्टाचार से कमाई कर खटीकों का मोहल्ला कुण्डा आमेर में रहने वाली बहन लक्ष्मी और बहनोई राजकुमार चावला के नाम से ग्राम गुवारडी तहसील जमवारामगढ़ में कृषि भूमि पर आवासीय कॉलोनी काट रखी है।

यह भी पढ़ें : शाह के दौरे के बाद बीजेपी में खलबली, तैयार हो रही ये 'स्पेशल रिपोर्ट', कोर कमेटी की बैठक आज