Rajasthan Gurjar Mahasabha : स्वतंत्रता सेनानी और किसान आंदोलन के जनक विजय सिंह पथिक की जयंती पर राजस्थान गुर्जर महासभा के युवा प्रकोष्ठ की ओर से 27 फरवरी को बिड़ला सभागार में गुर्जर युवा सम्मेलन सुबह नौ बजे से आयोजित होगा। सम्मेलन में गुर्जर समाज के युवा और देशभर के प्रतिनिधि एक जाजम पर नजर आएंगे। बुधवार को जवाहर कला केंद्र में पदाधिकारियों की बैठक और पोस्टर विमोचन कार्यक्रम हुआ।
राजस्थान गुर्जर महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, प्रहलाद अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनारायण रग्गल, प्रदेश मंत्री एडवोकेट शैलेन्द्रसिंह धाभाई, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष गौरव चपराना, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रोहित सिंह चेची, पार्षद इन्द्रप्रकाश धाभाई, प्रदीप अवाना, मोहन हीर ने शिरकत की। लगभग 13 साल बाद यह कार्यक्रम जयपुर में होगा।