पांच सांसदों को लड़वाया जा चुका विस चुनाव
पार्टी ने अपने सांसद दिया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह, बाबा बालक नाथ, भागीरथ चौधरी और देवजी पटेल को विधानसभा चुनाव लड़वाया था। इनमें से दिया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह और बाबा बालकनाथ चुनाव जीत गए, जबकि भागीरथ चौधरी और देवजी पटेल हार गए। जो तीन जीते हैं, वहां तो नए को टिकट मिलना तय है ही साथ ही चौधरी और पटेल को टिकट मिलेगा या नहीं। इस पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि यदि किसी सांसद का थोड़ा सा भी रिपोर्ट कार्ड खराब हुआ तो वह कितना ही बड़ा नेता हो। उसका टिकट काटने में पार्टी पीछे नहीं हटेगी।