14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान मण्डी में मजदूरों का खूनी संघर्ष, चली तलवारें, लाठी-रॉड से हमला, कई मजदूर घायल

नई धान मण्डी में विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के कर्मचारियों व मजदूरों का विवाद शांत ही हुआ था कि गुरुवार को जिंसों का उठाव करते समय मजदूरों के दो गुटों में विवाद हो गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।

3 min read
Google source verification

नई धान मण्डी में विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के कर्मचारियों व मजदूरों का विवाद शांत ही हुआ था कि गुरुवार को जिंसों का उठाव करते समय मजदूरों के दो गुटों में विवाद हो गया जिसमें आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने पर थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ व सहायक उप निरीक्षक गुलाराम मीणा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायल आधा दर्जन युवकों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस की ओर दो युवकों को राउण्ड अप किया गया है तथा एक बुलेट बाइक भी जब्त किया गया है। घटना से आक्रोशित मजदूरों ने धान में उठाव का काम ठप कर दिया तथा थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरतारी की मांग करने लगे। इस पर थानाधिकारी प्रसाद जांगिड़ ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही आरोपियों की गिरतारी करने का आश्वासन देने पर मजदूर मान गए और धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

इस प्रकार बढ़ा विवाद

नई धान मंडी की 97 नंबर दुकान पर मजदूरों की ओर से लोडिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान सरकारी खरीद की गई जिंसों का उठाव करने वाले व निजी खरीद की गई जिंसों का उठाव करने वाले बाजीगर व धानक समाज के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो मजदूर संगठन के पदाधिकारियों, व्यापारियों व किसानों ने दोनों पक्षों से समझाइश कर मामला शांत करवा दिया लेकिन थोड़ी देर बाद एक पक्ष के मजदूर लाठियां व तलवार लेकर पहुंच गए और सरकारी जिंसों की तुलाई कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी भाटा , तलवार व लोहे की रॉड खुलेआम चलने लगी। दस दौरान एक पक्ष के मजदूर साहिल, शिवम,आकाश कायथ, शिवा खटक, पंकज, संदीप खरेरा व रजत सहित आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : नाचते-नाचते अचानक स्टेज पर ऐसे गिरा क्लर्क, वायरल हो रहा मौत का 20 सेकंड का वीडियो

बिना सूचना उठाव का किया विरोध

मजदूर यूनियन संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कृषि उपज मंडी समिति सचिव व व्यापार मंडल के नाम ज्ञापन सौंपकर अवगत करवाया कि खरीदार व्यापारियों के मजदूरों की ओर से संबंधित दुकानदार के कर्मचारियों को बिना सूचित किए हुए बोरियों का उठाव किया जा रहा है, जबकि इससे पूर्व भी मजदूर संघ व्यापार मंडल और मंडी समिति के समक्ष रात्रि के 9 बजे के बाद लोडिंग नहीं करने की गुहार लगा चुके हैं। खरीदार व्यापारी के लेबर की ओर से देर रात को लोडिंग करते समय दूसरी दुकान की बोरियों को उठाकर पेडे़ के नीचे लगा दिया जाता है जबकि नियमानुसार दुकान की बोरियों का उठाव करते समय दुकान के कर्मचारियों को अवगत करवा कर बोरियों का उठाव किया जाता है। उन्होंने मांग करते हुए बताया कि बिना सूचित किए रात्रि 9 बजे के बाद किसी भी खरीदार व्यापारी के लेबर की ओर से बोरियों का उठाव किया जाता है तो उसकी समस्त जिमेदारी संबंधित खरीदार व्यापारी की होगी। वहीं बोरियों का उठाव करने के तुरंत बाद खरीदार व्यापारी के बिल भी उसी समय लिए जाएं। इस दौरान मजदूर यूनियन संघ प्रधान संतलाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र फ्रेंड, पूर्व प्रधान मदन बसोड सहित संघ के कई मजदूर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Holiday: बल्ले-बल्ले! आज से शुरू हुई बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां, इतने दिन के लिए बंद रहेंगे स्कूल

जान से मारने की नीयत का मुकदमा

घटना को लेकर संदीप पुत्र सोमदत जाति धानक निवासी वार्ड नबर 24 ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि गुरुवार शाम करीब 3.30 बजे वह अपने साथी मजदूर रजत,पंकज,शिवा, शिवम, साहिल आकाशदीप व 4-5 अन्य मजदूर एक साथ में धान मण्डी में मजदूरी का काम कर रहे थे। उसी समय उनके पास राठी बाजीगर नाम का व्यक्ति आया और ट्रक को साइड में लगाने के लिए कहने लगा। वह गाली गलौच करते हुए अपने साथ जीत बाजीगर, गोपी बाजीगर, बबलु बाजीगर, अनमोल बाजीगर अन्य कई व्यक्तियों के साथ आया। उनके हाथों में तलवार, डण्डे, हथियार व पत्थर थे। इन्होंने आते ही जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान धान मण्डी में बाकी मजदूरों के इक्कठा होने पर सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक गुल्लाराम मीणा को सौंपी गई है।