23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दर्जन से अधिक तिरंगे झण्डों से दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

हनुमानगढ: संगरिया में पर्यावरण दिवस पर अभिनव साईकिल रैली का आयोजन—महिला नेत्री शबनम गोदारा व गुलाब सींवर ने चलाई साईकिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 5 Jun 2018, 2:53 PM IST

cycle rally on environment day

cycle rally on environment day

संगरिया. स्थानीय अभिनव संगरिया के तत्वाधान में पर्यावरण दिवस के अवसर पर अभिनव साइकिल रैली का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शबनम गोदारा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाब सींवर, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम सोमानी, कैप्टन वीरेंद्र मोहन ऐरी, भारत विकास परिषद के जिला प्रभारी अरुण अरोड़ा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ढाई वर्ष से जारी इस साईकिल अभियान के अभिनव कार्यकर्ताओं को साधुवाद देते हुए स्वास्थ्य सुधारने व प्रदुषण से दूर रहने के महत्वपूर्ण उपायों में से एक साईकिल का उपयोग अपने नैतिक जीवन के कार्यो के लिए करना है।

उन्होने किशोरावस्था में साईकिल चलाने को बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। अभिनव कार्यकर्ताओं ने अभिनव संगरिया का परिचय देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन के मन मानस से साईकिल के प्रति हीन भावना को दूर करना व इसके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी देना है। इसकी शुरुआत से ही नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने व साईकिल चलाने की प्रेरणा दी जाती है। इसी के तहत प्रतिमाह यह रैली आयोजित की जा रही है।

रैली में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झण्डे के साथ भाग लिया जो माहौल को जोरदार बना रहा था। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने साईकिल चलाओ-मत शरमाओ, साईकिल चलाओ-स्वास्थ्य बनाओ, साईकिल चलाओ-प्रदुषण घटाओ, साईकिल चलाओ-ईंधन बचाओ, स्वस्थ संगरिया-हरा भरा संगरिया, पर्यावरण बचाओ-साईकिल चलाओ आदि स्लोगन से आकाश को गूंजायमान कर दिया। इन्हीं नारों से सम्बंधित पट्टिका साईकिलों पर भी लगाई गई। यह रैली राठी चौक से शुरू होकर वार्ड 14, 12 व 13 की लंबी गली, पुराना पोस्ट ऑफिस रोड, विद्युत विभाग कार्यालय, कलोनी रोड से होते हुए अभिनव पार्क पर सम्पन्न हुई।

विश्व साईकिल दिवस पर विशेष: साईकिल चलाओ-मत शरमाओ का उतारा धरातल पर

ऐसे लोगों से किसानों का भला होने वाला नही है, जो किसानों के दुध और सब्जीयों को सड़क पर फैंक रहे है: द्रोपदी मेघवाल

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग