scriptदुर्गापूजा महोत्सव का आगाज | Durgapooja Festival begins | Patrika News
हनुमानगढ़

दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
सार्वजनिक श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी की ओर से जंक्शन में हाउसिंग बोर्ड स्थित रेलवे लाइन के पास चार से आठ अक्टूबर तक दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को कलशयात्रा निकालकर महोत्सव का आगाज किया गया।
 

हनुमानगढ़Oct 05, 2019 / 01:02 pm

Purushottam Jha

दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज

दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज


-सार्वजनिक श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी के तत्वावधान में चार से आठ तक मनाया जाएगा दुर्गापूजा महोत्सव
हनुमानगढ़. सार्वजनिक श्री श्री दुर्गापूजा कमेटी की ओर से जंक्शन में हाउसिंग बोर्ड स्थित रेलवे लाइन के पास चार से आठ अक्टूबर तक दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को कलशयात्रा निकालकर महोत्सव का आगाज किया गया। अतिथियों ने माता दुर्गा की मूर्ति का अनावरण भी किया। महोत्सव के तहत रविवार को भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें आकर्षक झांकिया प्रस्तुत की जाएगी। सोमवार को लंगर बरताया जाएगा। रात सवा नौ बजे जागरण का आयोजन होगा। मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के साथ दुर्गापूजा महोत्सव का समापन किया जाएगा। आयोजन समिति सदस्य अजीत मंडल ने बताया कि सोमवार को आयोजित होने वाले जागरण में महेंद्र कल्याना, तुलसी गोयल, देव चुघ आदि कलाकार माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव स्थल पर बजरंग बली,पार्षद महेश शर्मा, चंदन राजपूत, राजेंद्र शर्मा, सपन वसु, राजेश बंसल, धीरजराज, सुनील वर्मन, उमेश राय, फूल कुमार, प्रदीप कुमार, रमेश दत्ता सहित अन्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर महोत्सव स्थल पर आकर्षक रूप से सजावट की गई। रंग-बिरंगी रोशनी के बीच हुई मुख्य आरती में शहर के कई लोग शामिल हुए।

Home / Hanumangarh / दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो