पुलिस के अनुसार जरिए इस्तगासा युवराज सिंह (30) पुत्र अन्नासिंह राजपूत निवासी वार्ड 50, चूना फाटक, जंक्शन ने बताया कि उसकी शादी चार मार्च 2022 को ज्योति (25) पुत्री भंवरसिंह राजपूत निवासी एसडीएम कॉलोनी, जंक्शन से हुई थी।
उसके एक पुत्र है। शादी के बाद से ही ज्योति कहती रही कि वह उसे पसंद नहीं करती। उसे अपनी पसंद से शादी करनी थी। ज्योति उससे व उसकी वृद्ध माता से अभद्र व्यवहार व गाली-गलौच करती।
यह भी पढ़ें :
राजस्थान में मानवता शर्मसार…किन्नर के गुप्तांग में डाली लकड़ी, पुलिस ने ये बताया बड़ा कारण अपने पिता, माता लाजवंती व भाई रविन्द्र सिंह को बुलाकर उनके साथ पीहर चली जाती। ज्योति का पिता पुलिस में होने की बात कह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता। ज्योति ने एक दिन उसके व उसकी माता के भोजन में कोई जहरीली वस्तु मिला दी। इससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। उसे धुंधला दिखाई देने लगा व ऊंचाई सुनाई देने लगा।
जहरीली वस्तु से ऐसा प्रभाव पड़ा कि वह डिप्रेशन में चला गया तथा उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद उसने घर का खाना बंद कर दिया। इसके बाद पत्नी बच्चे को लेकर पीहर चली गई। पुलिस ने आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।