11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

भूमि विकास बैंक के संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव में गर्माया अधिक संतान का मामला, चुनाव अधिकारी ने किया नामांकन खारिज

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. सहकारी भूमि विकास बैंक हनुमानगढ़ के संचालन मंडल सदस्यों के निर्वाचन को लेकर बुधवार को उम्मीदवारों के नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान संचालन मंडल के बारह सदस्यों के निर्वाचन को लेकर कुल 18 नामांकन जमा हुए। नियमों को पूरा नहीं करने की वजह से दो नामांकन को निरस्त कर दिया गया। इस तरह सोलह नामांकन सही पाए गए।  

Google source verification

भूमि विकास बैंक के संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव में गर्माया अधिक संतान का मामला, चुनाव अधिकारी ने किया नामांकन खारिज
-संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव में 18 नामांकन दाखिल, कमियां मिलने पर दो नामांकन निरस्त

हनुमानगढ़. सहकारी भूमि विकास बैंक हनुमानगढ़ के संचालन मंडल सदस्यों के निर्वाचन को लेकर बुधवार को उम्मीदवारों के नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान संचालन मंडल के बारह सदस्यों के निर्वाचन को लेकर कुल 18 नामांकन जमा हुए। नियमों को पूरा नहीं करने की वजह से दो नामांकन को निरस्त कर दिया गया। इस तरह सोलह नामांकन सही पाए गए। जिन दो उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त किए गए हैं, उनमें संतलाल पुत्र नानकराम निवासी 22 एनटीआर तथा गणेशाराम पुत्र नानकराम निवासी मेघाना के नाम शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार संतलाल के अधिक संतान होने तथा गणेशाराम के बैंक से नियमानुसार ऋण नहीं लेने की वजह से दोनों का नामांकन निरस्त किया गया है। वहीं चोहिलांवाली से आरती, जोड़कियां से जगदीप सिंह, ढाबा से प्रमोद कुमार, गंधेली से भवानीशंकर, डबलीवास पेमा से मदनलाल, नई खुंजा से मोहम्मद मुश्ताक जोइया, चोहिलावांली से योगेश कुमार, धानकावाली ढाणी से रमेश कुमार, जसाना से राजेंद्र कुमार, गंधेली से वेदप्रकाश, दीपलाना से विजेंद्र, नई खुंजा से शबीर मोहम्मद, खेदासरी से शिवप्रकाश, पंडितावाली से संदीप, रामपुरा से सुरेंद्र कुमार, तलवाड़ाझील से हरीश कुमार के नामांकन नियमानुसार सही मिले हैं। अब तीस जून को नामांकन वापसी के बाद मैदान में डटे प्रत्याशियों की स्थिति साफ होगी। संचालक मंडल के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान पांच जुलाई को होगा। पदाधिकारियों का चुनाव छह जुलाई को करवाया जाएगा। चुनाव अधिकारी हरि सिंह के अनुसार पहले चरण में 21 जून को मतगणना के साथ ही डेलीगेट्स के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब दूसरे चरण में संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत नामांकन लेने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
तीस जून को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। पांच जुलाई को मतदान करवाया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया लेने के दौरान संतलाल का नामांकन लेने पर इसकी शिकायत हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में कुछ लोग बैंक कार्यालय के नजदीक पहुंचे और संतलाल का पर्चा निरस्त करने की मांग करने लगे। इस दौरान चुनाव अधिकारी ने संतलाल का नामांकन निरस्त कर दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता लौट आए।