scriptहनुमानगढ़ से सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप पराजित, पूर्व मंत्री विनोद कुमार ने साढ़े पन्द्रह हजार से हराया | Irrigation Minister, Dr. Ram Pratap Prajat from Hanumangarh, defeated | Patrika News
हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ से सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप पराजित, पूर्व मंत्री विनोद कुमार ने साढ़े पन्द्रह हजार से हराया

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/
 

हनुमानगढ़Dec 11, 2018 / 09:53 pm

Anurag thareja

हनुमानगढ़ से सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप पराजित, पूर्व मंत्री विनोद कुमार ने साढ़े पन्द्रह हजार से हराया

हनुमानगढ़ से सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप पराजित, पूर्व मंत्री विनोद कुमार ने साढ़े पन्द्रह हजार से हराया

हनुमानगढ़ से सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप पराजित, पूर्व मंत्री विनोद कुमार ने साढ़े पन्द्रह हजार से हराया
– हनुमानगढ़ जिले की पांच विधानसभाओं में वर्तमान में थे पांचों भाजपा विधायक
– कमल मुरझाया, कांग्रेस और माकपा पर जताया भरोसा
– हनुमानगढ़ व नोहर में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी
– भादरा में पहली बार माकपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी
– संगरिया एवं पीलीबंगा में भाजपा पुन: विजयी, संगरिया में गुरदीप सिंह एवं पीलीबंगा में धर्मेन्द्र मोची हुए विजयी
– धर्मेन्द्र मोची पीलीबंगा से मात्र २७३ से विजयी हुए
हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जिले की पांच विधानसभाओं में से चार के परिणाम विधिवत घोषित हो गए हैं। हनुमानगढ़ से वरिष्ठ भाजपा नेता और सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप करीब साढ़े पन्द्रह हजार मतों से पराजित हो गए हैं। निवर्तमान सरकार में जिले के एकमात्र मंत्री को भी पराजय का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री चौधरी विनोद कुमार ने हराया। डॉ. रामप्रताप और विनोद कुमार 1990 से आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं और बारी-बारी से विजयी हो रहे हैं।
नोहर से लगातार दो बार से विधायक रहे अभिषेक मटोरिया भी लगभग 13 हजार 727 मतों से पराजित हो गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी और नगर पालिका नोहर के अध्यक्ष अमित चाचाण ने पराजित किया है। अभिषेक नोहर से २००८ और २०१३ में विधायक रह चुके हैं जबकि अमित चाचाण ने पहली बार चुनाव लड़ा और विजयी रहे। इससे पहले लगातार तीन चुनाव २००३, २००८, २०१३ में अमित के पिता राजेन्द्र चाचाण चुनाव लड़ चुके हैं।
भादरा में पहली बार लाल झण्डा फहराया है। वहां किसान नेता और माकपा प्रत्याशी बलवान पूनियां विजयी हुए हैं। उन्होंने लगभग 20 हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया। कांग्रेस भादरा में तीसरे स्थान पर रही है। बलवान पूनियां गत चुनाव में भी माकपा की ओर से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे।
संगरिया में भाजपा की लगातार दूरी बार विजय हुई है। संगरिया से भाजपा प्रत्याशी गुरदीप सिंह शाहपीनी ने लगभग ६५०० मतों से कांग्रेस की प्रत्याशी शबनम गोदारा को पराजित किया है। शबनम को 90 हजार २७२ मत मिले और भाजपा के गुरदीप ङ्क्षसह शाहपीनी को ९६७७७ मत मिले। दोनों ही उम्मीदवार पिछली बार भी आमने सामने थे।
पीलीबंगा से भाजपा लगातार दूसरी बार विजयी हुई है। भाजपा के धर्मेन्द्र मोची ने कड़े मुकाबले से कांग्रेस के विनोद गोठवाल को पराजित किया। धर्मेन्द्र मोची मात्र 273 मतों से विजयी हुए हैं। हनुमानगढ़ के चुनाव परिणाम में खास बात यह है कि भाजपा ने अपने वर्तमान दो एमएलए की टिकट काट कर नए उम्मीदवार खड़े किए, वह दोनों ही विजयी हो गए।
हनुमानगढ़ जिले की पांचों विधानसभाओं की मतगणना यहां राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच में सुबह आठ बजे शुरू हुई। हनुमानगढ़ विधानसभा में 19, नोहर में 19, भादरा में १८, संगरिया में १७ और पीलीबंगा में 21 राउण्ड में मतगणना हुई। हनुमानगढ़ में कांगे्रस प्रत्याशी चौधरी विनोद कुमार ने हर राउण्ड में बढ़त बनाई। संगरिया के भाजपा उम्मीदवार ने भी हर राउण्ड में बढ़त बनाई। भादरा में माकपा प्रत्याशी ने हर राउण्ड में बढ़त बनाई। नोहर में भी एक-दो राउण्ड ऐसे थे, जिनमें भाजपा प्रत्याशी ने मामूली बढ़त बनाई थी। पीलीबंगा ऐसी विधानसभा रही, जहां हर राउण्ड में कांग्रेस एवं भाजपा प्रत्याशी में उतार चढ़ाव रहा। चुनाव परिणामों से जहां कांग्रेस कार्यकर्ता प्रसन्न हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा व्याप्त है। माकपा को भादरा में अपना खाता खुलता देख उत्साह बना हुआ है।
हनुमानगढ़ जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें हनुमानगढ़ से सर्वाधिक १४ प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ. रामप्रताप एवं कांग्रेस के चौधरी विनोद कुमार के बीच रहा। पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में नौ प्रत्याशी थे, जहां मुख्य मुकाबला भाजपा के धर्मेन्द्र मोची व कांग्रेस के विनोद गोठवाल के बीच था। संगरिया विधानसभा में नौ प्रत्याशी हैं, जहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस की शबनम गोदारा व भाजपा के गुरदीप शाहपीनी में था। नोहर विधानसभा में भी नौ प्रत्याशी थे, वहां मुख्य मुकाबला भाजपा के अभिषेक मटोरिया व कांगे्रस प्रत्याशी अमित चाचाण में था। भादरा में १२ प्रत्याशी थे, वहां त्रिकोणीय संघर्ष था, वहां पर माकपा प्रत्याशी बलवान पूनियां ने कांग्रेस के डॉ. सुरेश चौधरी व भाजपा संजीव बैनीवाल को पराजित किया।
वर्तमान विधानसभा में हनुमानगढ़ जिले की पांचों विधानसभाओं से भाजपा के विधायक थे। परिणामों से पता चलता है कि इस बार दो सीटें कांग्रेस, एक माकपा व दो सीट भाजपा को मिली।
कार्यकर्ताओं का लगा हजूम
हनुमानगढ़ जिले की मतगणना यहां राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में हुई। बाइपास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। कार्यकर्ताओं और लोगों को बाइपास के दूसरी तरफ रोका गया। जिसके लिए बेरिकेडस लगाए गए। सुबह लगभग ग्यारह बजे कार्यकर्ता और लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। शाम तक यह संख्या खूब हो गई।

Home / Hanumangarh / हनुमानगढ़ से सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप पराजित, पूर्व मंत्री विनोद कुमार ने साढ़े पन्द्रह हजार से हराया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो