11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

क्रेडिट कार्ड से ठगी के शिकार परिवादी को पुलिस ने दिलाई राहत

Credit Card Fraud : क्रेडिट कार्ड से ठगी के शिकार परिवादी को पुलिस ने राहत दिलाई है।

Google source verification

क्रेडिट कार्ड से ठगी के शिकार परिवादी को पुलिस ने दिलाई राहत
– सायबर पुलिस थाने की टीम ने रिफंड कराए एक लाख साठ हजार रुपए
हनुमानगढ़. क्रेडिट कार्ड से ठगी के शिकार परिवादी को पुलिस ने राहत दिलाई है। सायबर पुलिस थाने की टीम ने एक लाख साठ हजार रुपए की राशि रिफंड करवाई है। अब तक सायबर थाने की टीम की ओर से तीन लाख साठ हजार रुपए होल्ड करवाए जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार सुरेश कुमार गोदारा निवासी हनुमानगढ़ टाउन ने दो जून को रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराकर उससे नो ब्रोकर एप में दो बार में क्रमश: 77124 तथा 87407 रुपए का ट्रांजेक्शन कर दिया। इस तरह कुल 1,64,531 रुपए का चूना लगा दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सायबर थाना प्रभारी आरपीएस अरुण कुमार ने परिवादी से एसबीआई क्रेडिट कार्ड संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सबसे पहले नो ब्रोकर एप के नोडल अधिकारी से पत्राचार किया तथा ठगी करने वाले का खाता होल्ड कराया। इसके बाद राशि रिफंड कराने के लिए नो ब्रोकर एप के नोडल अधिकारी से पत्राचार किया। इस पर परिवादी सुरेश गोदारा ने सोमवार को अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट प्रस्तुत कर नो ब्रोकर से पुन: उसके खाते में एक लाख साठ हजार रुपए जमा होने की जानकारी दी। मामले में पुलिस अनुसंधान जारी है।
क्या है नो ब्रोकर एप
पुलिस के अनुसार नो ब्रोकर एप घर, अपार्टमेंट, फ्लैट, दुकान या कार्यालय किराए पर देने व लेने तथा खरीदने व बेचने की सुविधा उपलब्ध करवाने वाला एप है। इसका हमेशा सावधानी से उपयोग करना चाहिए। जरा सी भी अनदेखी या लापरवाही से लाखों की चपत लग सकती है।
सावधानी जो बचाएगी ठगी से
साइबर धोखाधड़ी के मामले में पीडि़त व्यक्ति को राष्ट्रीय अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत स्वयं ऑनलाईन या किसी ई-मित्र के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। किसी भी प्रकार का साइबर फ्रोड होने पर टोल फ्री नम्बर 1930 पर कॉल कर साइबर क्राइम संबंधी अपनी शिकायत तुरंत दर्ज करवाई जा सकती है। किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर कभी भी अपनी निजी जानकारी नहीं देवें। फोन पर तुरंत पैसा कमाने वाली स्कीम के लालच में आकर निवेश ना करें अन्यथा आप साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं।