4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

भद्रकाली मार्ग का हो कायाकल्प, पांच करोड़ के बजट की दरकार

भद्रकाली मार्ग का हो कायाकल्प, पांच करोड़ के बजट की दरकार- अतिक्रमण हटे, अब सड़क विस्तार पर हो कामहनुमानगढ़. भद्रकाली मार्ग का कायाकल्प हो, अब सामाजिक संगठन इस मांग पर जोर देंगे।

Google source verification

भद्रकाली मार्ग का हो कायाकल्प, पांच करोड़ के बजट की दरकार
– अतिक्रमण हटे, अब सड़क विस्तार पर हो काम
हनुमानगढ़. भद्रकाली मार्ग का कायाकल्प हो, अब सामाजिक संगठन इस मांग पर जोर देंगे। इनकी माने तो 2023 के बजट सत्र के दौरान अगर भद्रकाली मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए राज्य सरकार ने घोषणा नहीं की तो यह योजना ठप हो जाएगी। राज्य में पूर्व की भाजपा सरकार ने भी टाउन के भद्रकाली मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए बजट की घोषणा नहीं की थी और कांग्रेस के चार साल के कार्यकाल में भी अभी तक भद्रकाली मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए तैयार की गई पांच करोड़ की डीपीआर की स्वीकृत नहीं मिली है। वर्तमान में सामाजिक संगठन की ओर से सड़क के सेंटर से 37 फीट की दूरी पर पौधरोपण कर रहे हैं। इस पौधरोपण के दौरान केवल नीम के पौधे लगाए जा रहे हैं। सामाजिक संस्था की ओर से 2000 पौधे लगाने का लक्षय निधार्रित है। इसमें से 1330 के करीब नीम के पौधे लगाए जा चुके हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के मध्य से दोनों तरफ 41 फीट के करीब अतिक्रमण हटाया जा चुका है। करीब 37 फीट की दूरी पर पौधरोपण किया जा रहा है। इनकी मांग है कि इस मार्ग पर डिवाइडर सड़क का निर्माण होना चाहिए। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 82.5 फीट है लेकिन मौके पर बीस फीट ही डामर सड़क है। लोगों की काफी वर्षों से मांग है कि इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाए।


कर सकते थे शामिल
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में 25 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण किया जाना था। इसके लिए नगर परिषद ने दस सड़कों की सूची तैयार कर प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद राज्य सरकार ने 25 किलोमीटर सड़क की बजाए नगर परिषद क्षेत्र में सात करोड़ रुपए का बजट निर्धारित कर दिया। इसके तहत केवल तीन सड़कों को शामिल किया है और भद्रकाली मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के कार्य को शामिल नहीं किया। नगर परिषद ने जिन दस सड़कों का प्रस्ताव तैयार कर भेजा था। उसमें भद्रकाली मार्ग को भी शामिल किया गया था।

दस से अधिक वर्षों से मांग
भद्रकाली मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने की मांग दस से अधिक वर्ष से की जा रही है। इस संदर्भ में सामाजिक संस्था के पदाधिकारी सैंकड़ों पर ज्ञापन दे चुके हैं। कई वर्ष पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव भी तैयार किया गया था। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। मार्ग की चौड़ाई बढऩे से भद्रकाली जाने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है। किसानों की भूमि के दाम भी बढ़े हैं। भविष्य में इस मार्ग पर कॉलोनी, अपार्टमेंट आदि योजना को भी लाया जा सकेगा। वर्तमान में इस मार्ग पर कई फैक्ट्रियां भी संचालित है। इससे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।