3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूने मकानों पर चोरों ने बोला धावा, नकदी व जेवरात चोरी, घर में बैठकर खाई मिठाई

-चोरी की कई घटनाओं को दिया अंजाम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

pawan uppal

•

Updated: 4 Jun 2018, 7:39 AM IST

robbery in the house

सूने मकानों पर चोरों ने बोला धावा, नकदी व जेवरात चोरी, घर में बैठकर खाई मिठाई

नोहर.

शहर में एक बार फिर से चोरों ने पॉश कॉलोनी सेक्टर पांच में एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए नगद व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। शहर में चोर पुलिस को खुला चैलेंज करते हुए लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। मगर पुलिस आज तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा नही कर पाई है।


अकेले सेक्टर पांच में करीब डेढ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं अब तक हो चुकी हैं। लेकिन किसी भी चोरी का सुराग तक नहीं लग पाया। ताजा घटनाक्रम में चोरों ने सेक्टर पांच निवासी राजकीय आयूष चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार राड़ व एडवोकेट सुभाष सारस्वत के मकान को अपना निशाना बनाया। इस समय चोरी की घटना हुई उस समय दोनों ही परिवार बाहर गए हुए थे। दोनों चोरियों में समानता दर्शाती है कि दोनों घरों को निशाना बनाने वाले चोरों की गैंग एक ही है।

जानकारी के अनुसार चोर दीवार फांद कर चिकित्सक के मकान में घुसे और मकान का ताला तोड़कर करीब 5 तौला सोना व 15 हजार रुपए नगदी पार कर ले गए। चोरों ने पूरी तसल्ली से घटना को अंजाम देते हुए घर में रखी मिठाई खाकर कोल्ड ड्रिंक भी पी। चोरी की घटना का पता तब चला जब पड़ोसी डॉ. राड़ के घर सुबह पानी भरने के लिए पहुंचा। पड़ोसियों ने परिवारजनों को घटना की जानकारी दी।


चोरों ने पूरे घर का सामान बिखेर दिया। मकान में रखी एक-एक चीज खंगाली। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रणवीर सांई मौके पर पहुंचे। उन्होंने कई जगह लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इसी प्रकार डॉ. राड़ के मकान से कुछ फर्लांग दूरी पर स्थित एडवोकेट सुभाष सारस्वत के मकान में भी चोर करीब पन्द्रह हजार रुपए व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शहर में लगातार हो रही चोरियों से आमजन में भय तथा पुलिस के प्रति रोष है।


मामला दर्ज
भादरा.

भोजासर निवासी विजय सिंह यादव ने पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 28 अप्रेल को विक्रम, साधुराम यादव व अन्य तीन लोग निवासी कुढ़लवास तहसील लुहारू हरियाणा उसके घर में रखी 30 क्विंटल सरसों, 24 क्विंटल गेहूं चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़