14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनव प्रयास : मृत्यु भोज की बजाए कन्याओं को करवाया भोजन और दिए उपहार

अभिनव प्रयास : मृत्यु भोज की बजाए कन्याओं को करवाया भोजन और दिए उपहार 200 बेटियों को भोजन करवाकर भेंट किए वाटर कैम्पर  

less than 1 minute read
Google source verification
अभिनव प्रयास : मृत्यु भोज की बजाए कन्याओं को करवाया भोजन और दिए उपहार

अभिनव प्रयास : मृत्यु भोज की बजाए कन्याओं को करवाया भोजन और दिए उपहार

हनुमानगढ़. बेटी-बचाओ बेटी अपनाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत टाउन में रविवार को २०० बेटियों को भोजन करवा कर निशुल्क वाटर कैम्पर उपहार स्वरूप भेंट किए गए। बेटी-बचाओ बेटी अपनाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक राजेश दादरी ने बताया कि अभियान के तहत करीब साढ़े तीन सौ बेटियों को गोद ले रखा है। इन बेटियों के बैंक में बचत खाते खुलवाए हुए हैं जिनमें प्रत्येक माह सौ रुपए में जमा करवाए जाते हैं। इन बेटियों को पुस्तकें, बैग, शूज और अन्य पाठय सामग्री समय समय पर भेंट की जाती हैं। इन्हीं बेटियों में से दो सौ बेटियों को रविवार को भोजन करवा कर वाटर कैम्पर भेंट किए गए।

अभियान के संयोजक राजेश दादरी के अनुसार उनकी माता सावित्री देवी का देहावसान 25 मई को हो गया था। उनके बारहवें की रस्म पर कन्याओं को भोजन करवा कर उपहार स्वरूप वाटर कैम्पर प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी अपनाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक करन के तहत भोजन करवाया गया। इस मौके पर बृज लाल दादरी, पवन दादरी, पुरुषोत्तम दादरी, मांगीलाल दादरी, डॉ. आशीष दादरी, चेतन दादरी, हितेश दादरी, हिमांशु दादरी, सन्नी दादरी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।