36 हजार 979 लाभार्थियों के खाते में 1 करोड़ 58 लाख 93 हजार राशि का हस्तांतरण
– सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना बोले मंहगाई के कारण आमजन परेशान
हनुमानगढ़. टाउन की पंचायत समिति में गुरुवार को लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सीएम अशोक गहलोत वर्चुअल जुड़े और इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया। जिले के 36 हजार 979 लाभार्थियों के खाते में 1 करोड़ 58 लाख 93 हजार 458 रुपए कि धनराशि डीबीटी माध्यम से हस्तानांतरित की गई। कार्यक्रम में जिला प्रमुख कविता मेघवाल, विधायक चौधरी विनोद कुमार, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, एडीएम प्रतिभा देवठिया, व्यापारी नेता कृष्ण जैन, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल, डीएसओ विनोद ढाल उपस्थित रहे। जो वादा किया वो निभाया मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ किए गए हर वादे को पूरा कर रही है। प्रदेशभर में महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से 10 योजनाओं के लाभ की गारन्टी दी जा रही है, जिनमें से 8 योजनाएं धरातल पर उतर चुकी है। सीएम गहलोत ने कहा कि आज देश का आम नागरिक बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। केन्द्र सरकार ने उज्ज्वला योजना लागू की, लेकिन गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ते हुए 1150 रुपए तक पहुंच गई। इसी प्रकार टमाटर के दाम भी 150 रुपए किलो तक पहुंच चुके हैं। निरंतर बढ़ रही महंगाई से आमजन में रोष है।