5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमानगढ़

गृह क्लेश में पत्नी को चाकूओं से गोदा, अस्पताल में तोड़ा दम, पति फरार

Murder In Hanumangarh : नई खुंजा वार्ड पांच में गृह क्लेश में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Google source verification

गृह क्लेश में पत्नी को चाकूओं से गोदा, अस्पताल में तोड़ा दम, पति फरार
– आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस
– नई खुंजा के वार्ड पांच की घटना
हनुमानगढ़. नई खुंजा वार्ड पांच में गृह क्लेश में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतका के पति के खिलाफ जंक्शन थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार इशाक खान निवासी नई खुंजा, वार्ड पांच ने सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी खैरा बानो (58) पर चाकू से हमला कर दिया। उस पर करीब तीन से चार बार चाकू के वार किए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस व एम्बुलेंस 108 पहुंची। ईएमटी संदीप कुमार व पायलट गंगाजल ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि आरोपी पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही वारदात के सही कारण पता चल सकेंगे।
जीप लेकर आए और ले उड़े पशुधन
हनुमानगढ़. बकरियां चोरी के मामले में जंक्शन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अजय सिंह उर्फ जीतू (28) पुत्र मदनसिंह राजपूत निवासी पुलिस कॉलोनी, टाउन तथा मिथलेश मंडल (18) पुत्र दलीप मंडल निवासी वार्ड 36, किले के पीछे, टाउन से चोरीशुदा पशुधन की बरामदगी को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। हैड कांस्टेबल शंकर दयाल ने बताया कि रमेश कुमार (40) पुत्र रामपाल खटीक निवासी वार्ड 15, भ_ा कॉलोनी, जंक्शन ने दो जून को मुकदमा दर्ज करवाया था कि घर के पास ही उसका बाड़ा है। उसमें पांच बकरियां व एक बकरा बांधा हुआ था। 30 मई की रात्रि को करीब साढ़े बारह-एक बजे उसके बाड़े के पड़ोस में रहने वाले दिनेश ने शोर सुनकर उसे जानकारी दी। जब वह बाड़े में पहुंचा तो उसकी बकरियां व बकरा गायब था। कोई अज्ञात जना जीप में डालकर पशुधन चुरा ले गया। जांच के दौरान अजयसिंह उर्फ जीतू व मिथलेश मंडल की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को सोमवार को गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस की कार्रवाई में हैड कांस्टेबल हंसराज व कांस्टेबल गुरदास सिंह शामिल रहे।