2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा मेले में 20 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Kartik Purnima 2021: गढ़मुक्तेश्वर पर गंगा के किनारे इस समय श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। सुबह 3 बजे से ही गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू है। आज कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा की रेती पर इस समय तंबुओं का नगर बसा हुआ है। चारों ओर जै गंगा मईया के जयकारे लगाए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Nov 2021, 11:17 AM IST

kartik_purnima.jpg

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा मेले में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डेरा डाल दिया है। शुक्रवार सुबह 3 बजे से श्रद्धालुगण घाट पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और हर-हर गंगे बोल रहे हैं। गंगा की रेती पर पड़ाव डालने वाले श्रद्धालु स्नान घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी और हर-हर गंगे के जयघोष से पूरा गढ़ क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इसके अलावा युवा और बच्चे गंगा के रेतीले मैदान में मस्ती कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मुख्य स्नान घाट के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : गो-तस्करों के एनकाउंटर का मामला, BJP MLA नंदकिशोर गुर्जर ने एसएसपी पर लगाएं गंभीर आरोप

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। आज कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद मेले का समापन हो जाएगा। देर शाम तक श्रद्धालु मेले में अपने सामान के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली और भैसा बुग्गियों में सवार होकर पहुंचे। श्रद्धालु स्नान करने के बाद सत्यनारायण की कथा भी सुन रहे हैं। वहीं केले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा कर मनौती मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Mathura-Vrindavan Rail Bus: डेढ़ साल बाद पटरी पर दौड़ी रेल बस, पहले दिन एक यात्री ने किया सफर

गढ मेले में मुरादाबाद, गजरौला, संभल, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, हापुड़ और दिल्ली आदि जगहों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गढ़मुक्तेश्वर मेले में उमड़ी है। जिससे गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य स्नान घाट के रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है, जिससे अंदर कोई भी वाहन प्रवेश नहीं होगा। सिर्फ पैदल जाने वाले श्रद्धालु ही गंगा के मुख्य घाट पर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कार्तिक पूर्णिमा पर अचानक सांप देखने वाले के जीवन में होता है ये चमत्कार