2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गो-तस्करों के एनकाउंटर का मामला, BJP MLA नंदकिशोर गुर्जर ने एसएसपी पर लगाएं गंभीर आरोप

गाजियाबाद जिले के लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एसएसपी गाजियाबाद को पत्र लिखकर कुच सवाल पूछे हैं जो वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 19 Nov 2021, 10:29 AM IST

mla_loni_.jpg

गाजियाबाद. यूपी के गाजियाबाद जिले के लोनी थाना इलाके में बीते दिनों पुलिस और पशु तस्करों मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद एसएसपी ने मुठभेड़ करके उनकी गिरफ्तारी करने वाले लोनी बॉर्डर थाने के इंचार्ज रहे राजेंद्र त्यागी को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने यह कार्रवाई इंसपेक्टर के तबादले के बाद गैर हाजिर होने, जीडी में अवैध एंट्री दर्ज करने और उसको गलत तरीके से वायरल करने की वजह की थी। जिसके बाद लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एसएसपी गाजियाबाद को पत्र लिखकर कुच सवाल पूछे हैं जो वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : Mathura-Vrindavan Rail Bus: डेढ़ साल बाद पटरी पर दौड़ी रेल बस, पहले दिन एक यात्री ने किया सफर

एसएसपी पर लगाएं गंभीर आरोप

अपने बयानों के लिए सुर्खियों मे रहने वाले गाजियाबाद के लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर कुछ सवाल पूछे हैं। इस पत्र में विधायक ने एसएसपी गाजियाबाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं आपको बधाई देता हूं कि आपने अपने आपको बचाने के लिए एक कर्तव्यनिष्ठ, सत्यनिष्ठ एवं साहसी गौभक्त थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी का पहले तबादला फिर अपनी बात न मनवा पाने पर निलंबित कर दिया और जनपद में गौतस्करों और अपराधियों के हौसले बुलंद कर, पुलिसकर्मियों का मनोबल गिराकर, देश में नंबर-1 मानी जाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस को शर्मसार किया है। बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का यह पत्र तेजी से वायरल हो रहा है।

एसएसपी बोलें, पत्र मिलने पर दूंगा जवाब

बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर के वायरल हो रहे पत्र पर गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि विधायक का पत्र अभी नहीं मिला है। उनके हर सवाल का भी पूरा जवाब दिया जाएगा। बता दे कि एसएसपी द्वारा बीते शनिवार को इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी का लोनी बॉर्डर थाने से तबादला किया गया था। जिसके बाद उन्होंने नई तैनाती ज्वॉइन करने के बजाय नौकरी छोड़ने की बात जीडी में लिख दी थी। जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

जांच के बाद चलेगा पता मुठभेड़ इत्तेफाक था या कुछ और

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते गुरुवार को लोनी बॉर्डर पुलिस की गो-तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दो बदमाश फरार हो गए थे। हैरानी की बात थी कि इन सभी गो तस्करों के पैर में एक ही जगह गोली लगी थी। हालांकि यह इत्तेफाक था या कुछ और यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। गिरफ्तार बदमाशों के पास से बंदूकें और धारदार हथियार भी बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें : पशु कटान की सूचना दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में चौकी प्रभारी घायल