2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशु कटान की सूचना दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, पथराव में चौकी प्रभारी घायल

जिले में खाकी को निशाना बनाया गया है। पशु कटान की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम को घेरकर चारों ओर से पथराव किया गया। जिसमें चौकी प्रभारी सहित कई लोग घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर कई अन्य थानों का फोर्स बुलवाया गया तब जाकर स्थिति नियंत्रण में हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Nov 2021, 5:36 PM IST

hapur_police_par_hamla.jpg

हापुड़. जिले में पशु कटान की सूचना आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के मोती कॉलोनी की है। जहां पर अवैध पशु कटान की सूचना पर पुलिस टीम दबिश देने गई थी। पुलिस टीम पर हुए हमले में चौकी सिकंदर गेट चौकी प्रभारी सहित और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: क्रांतिधरा से पीएम मोदी दिसंबर में बजाएंगे भाजपा का चुनावी बिगुल, तैयारियां शुरू

मामले की जानकारी पर कई अन्य थानों की फोर्स के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। घायल दारोगा और सिपाहियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर पशु मांस, अवशेष व कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि तड़के पांच बजे चौकी सिकंदर गेट प्रभारी हेम सिंह को सूचना मिली की मोती कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के घर में अवैध ढंग से पशु कटान हो रहा है। सूचना के बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर कटान कर रहे आरोपितों ने पथराव कर दिया। इस दौरान आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पथराव के दौरान तीन पुलिसकर्मी और दारोगा हेम सिंह सिर में पत्थर लगने से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर कई अन्य थानों की फोर्स के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर मौके से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस पथराव करने वाले आरोपितों की तलाश कर रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: शिमला, नैनीताल और वैष्णो देवी जैसा पश्चिमी यूपी के जिलों का मौसम, लगातार गिर रहा तापमान