2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: क्रांतिधरा से पीएम मोदी दिसंबर में बजाएंगे भाजपा का चुनावी बिगुल, तैयारियां शुरू

UP Assembly Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में इस समय सभी दल जोर-शोर से जुटे हैं। भाजपा प्रदेश के चारों कोनों को दुरूस्त करने में जुटी हुई है। पूर्वाचल में एक्सप्रेस-वे के बहाने भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बड़ी भीड़ एकत्र करने में कामयाब रही है। इसी की तर्ज पर अब पश्चिम को भी पीएम मोदी के माध्यम से साधन की तैयारी शुरू हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Nov 2021, 5:19 PM IST

modi.jpg

UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए इस बार भी 2017 विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रांतिधरा से भाजपा का चुनावी बिगुल बजाएंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद कभी भी यहां पर बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने आ सकते हैं। इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: बीजेपी आज दिल्ली में बनाएगी यूपी जीतने का मास्टर प्लान

प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ चुकी हैं और उन्होंने अभी ये प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डेरा डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए इसकी तैयारियां भी पार्टी स्तर से शुरू की जा चुकी हैं। सूत्रों की माने तो मेरठ प्रशासन के पास अभी तारीख की कोई निश्चित जानकारी नहीं है, लेकिन ये सूचना आई है कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह के बाद कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली यहां पर हो सकती है।

शुरू हुई गोपनीय बैठक, अधिकारी ले रहे जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय का मैदान या फिर परतापुर हवाई पटटी के पास माधवकुंज में हो सकती है। हालांकि अभी सभा स्थल फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन इन संभावित स्थलों को लेककर हैलीपैड की प्रस्तावित जगहों का अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के आगमन के लिए दो और हैलीपेड बनाए जाएंगे। कृषि विश्व विद्यालय में एक हैलीपैड पहले से बनकर तैयार है। इस बारे में एसडीएम सरधना सूरज पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थल कृषि विश्व विद्यालय के अलावा माधवकुंज या दिल्ली रोड बाईपास कही भी बड़ी जगह में हो सकता है। उनके आने से पहले मेरठ और आसपास के जनपदों से जानकारी एकत्र की जा रही है। हालांकि कार्यक्रम को लेकर अभी किसी प्रकार का लिखित आदेश नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की नई आबकारी नीति का असर, गाजियाबाद में कुछ घंटों में बिक गई 5 हजार इंग्लिश शराब की पेटियां