2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: बीजेपी आज दिल्ली में बनाएगी यूपी जीतने का मास्टर प्लान

UP Assembly Election 2022: भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर प्रदेश के लोगों को सौगातें दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 18 Nov 2021, 11:26 AM IST

jp_nadda_bjp.jpg

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में संगठन के लिहाज से चुनावी तैयारियों की समीक्षा और भविष्य के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को दिल्ली में भाजपा की एक बड़ी बैठक होगी। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली इस बड़ी बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल.संतोष के अलावा उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी भाजपा के संगठन महासचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : हिंदू महासभा का ऐलान, मस्जिद में लगाएंगे कृष्ण की मूर्ति

चुनाव प्रचार की रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों को तय करने के लिहाज से इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बनाए गए चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

दरअसल, 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक महत्व को देखते हुए भाजपा आलाकमान इस प्रदेश की चुनावी तैयारियों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसलिए भाजपा एक साथ कई मोचरें पर काम कर रही है।

भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर प्रदेश के लोगों को सौगातें दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के कुशल रणनीतिकार अमित शाह ने हाल ही में वाराणसी में विधान सभा प्रभारियों समेत पार्टी के लगभग 700 नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ चुनावी रणनीति को लेकर अहम गुरूमंत्र भी दिया था।

इसी कड़ी में गुरुवार को जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में होने वाली बैठक को भाजपा संगठन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार को लेकर आने वाले दिनों में पार्टी प्रदेश में कई नए कार्यक्रमों को शुरू करने की योजना बना रही है और गुरुवार को राजधानी दिल्ली में होने वाली इस बैठक में इन कार्यक्रमों पर अंतिम मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें : अवैध संबंध को लेकर ग्राम विकास अधिकारी की हत्या, आरोपी ने कबूला गुनाह