7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहरे का कहर: दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बच्चों समेत चार की मौत, पांच की हालत नाजुक

Highlights - हापुड़ के पिलखुवा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा - बरेली ससे दिल्ली जा रही गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर - जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सभी घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Dec 2020, 12:50 PM IST

accident.jpg

accident

हापुड़. जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे कोहरा भी कहर बनकर लोगों पर टूट रहा है। ताजा घटना यूपी के हापुड़ जिले में हुई है, जहां घने कोहरे के कारण रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बरेली से दिल्ली जा रही एक गाड़ी में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे मेंं चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को अस्तपताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में दिल्ली के व्यापारी से वर्दी पहने बदमाशों ने 18 लाख रुपए और कार लूटी

दरअसल, यह भीषण सड़क दुर्घटना हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के अनुसार, बरेली से दिल्ली जा रही एक गाड़ी को घने कोहरे में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जिनमें से बुलंदशहर जिले के थाना जहांगीराबाद के गांव शिवाली के रहने वाले दंपती समेत दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बता दें कि अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- फास्टैग अनिवार्य होने से पहले ही अव्यवस्था, कभी नेट स्लो तो कभी स्केन होने में परेशानी