scriptअब इन किसानों को मिलेगा पीएम की फसल बीमा योजना का लाभ | PM crops insurance scheme in mp | Patrika News
हरदा

अब इन किसानों को मिलेगा पीएम की फसल बीमा योजना का लाभ

100 के बजाय 50 हेक्टेयर का होगा बीमा

हरदाSep 21, 2022 / 04:03 pm

shailendra tiwari

Kharif Crops: देशभर में कमजोर पर राजस्थान में बंपर हुई खरीफ फसलों की बुवाई

Kharif Crops: देशभर में कमजोर पर राजस्थान में बंपर हुई खरीफ फसलों की बुवाई

हरदा। पीएम फसल बीमा योजना में सरकार ने बदलाव करते हुए इसका दायरा 100 हैक्टेयर की जगह 50 हैक्टेयर कर दिया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को लाभ मिल सकेगा।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए लाभ के लिए अभी तक सरकार ने 100 हेक्टेयर और एक पटवारी हल्का तय कर रखा था। इसमें धान, चना, गेहूं, सरसों फसलों का ही बीमा होता था। लेकिन 50 हैक्टेयर से कम किसी पटवारी हल्के में यह फसलें हैं, तो किसानों की फसलों का बीमा नहीं होता था। अब रबी 2022-23 और खरीफ 2022-23 का बीमा करते समय यह सीमा 100 के बजाय 50 हेक्टेयर होगी।

छोटे किसानों के साथ आदिवासी वन ग्रामों के किसानों को फायदा होगा। प्रदेश के छोटे किसानों के साथ वन ग्रामों में रहने वाले आदिवासी किसानों की फसलों जिसमें गेहूं, चना सरसों, धान,राई का बीमा नहीं होता था। इस निर्णय से छोटे किसानों को फसल बीमा योजना के तहत सुरक्षा कवच मिलेगा। फसलों की क्षति पूर्ति होने पर बीमा कंपनी किसानों की क्षतिपूर्ति की भरपाई करेगी। ताकि उन्हे लाभ मिल सके।

 

किसान हित में सरकार ने निर्णय लिया
प्राकृतिक मार से छोटे बड़े सभी किसान प्रभावित होते हैं। कई बार छोटे किसानों को नियमों की पेचीदगियों के कारण लाभ नहीं मिल पाता है। इसे देखते हुए सरकार ने किसान हित में यह निर्णय लिया है।
-कमल पटेल, कृषि मंत्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो