scriptयहां सपा बसपा के बीच कड़ी टक्कर, हो रही वोटिंग | first faze voting start in hathras face to face bsp sp news update | Patrika News
हाथरस

यहां सपा बसपा के बीच कड़ी टक्कर, हो रही वोटिंग

2.26 लाख मतदाता करेंगे यहां प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

हाथरसNov 22, 2017 / 08:47 am

Santosh Pandey

voting start

voting start

हाथरस। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में जिले में 2 लाख 26 हजार 468 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले की 7 नगर पंचायत और 2 नगर पालिका में कुल 866 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें अध्यक्ष पद लिए 104 और सभासद पद के लिए 762 प्रत्यशी चुनाव लड़ रहे है। यहां मतदान प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए 324 मतदान केंद्र बनाए गए है। मतदान प्रक्रिया को शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आरएएफ और सीआरपीएफ की कई टुकड़ियां भी मतदान केंद्रों की सुरक्ष व्यबस्था में लगाई गई है। यहां यह बताना जरूरी है कि बसपा और सपा की रोचक लड़ाई है। पुराने बसपाई जो अब भाजपा में हैं वो लड़ाई को तेज कर दिये हैं। रालोद ने भी चुनाव में जान फूंक दिया है।
यहां सर्द मौसम के बीच मतदान शुरु

सूबे में निकाय चुनाव के प्रथम चरण में हाथरस जिले में भी मतदान शुरू हुआ, यहां जिले की 7 नगर पंचायत और 2 नगर पालिकाओं में मतदान सुबह 7:30 से शुरू हुआ। हालांकि मौसम के सर्द होने के कारण मतदान केंद्रों पर सूरूवात में सन्नाटा पसरा दिखा, लेकिन कुछ मतदाता अपने समय से मतदान के लिए मतदान स्थल पर पहुच गए। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम देखने को मिला। वहीं सभी मतदान कार्मिक भी मुस्तैद दिखाई दिए।
जिले के इस सीट पर आलाकमानों की निगहे है लगी

जिले में निकाय चुनाव को लेकर सदर नगर पालिका क्षेत्र से राजनीतिक पार्टियों के धुरंधर चुनावी समर में है। यहां सदर सीट से बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाधयाय के भाई मुक़ल उपाधयाय की पत्नी ऋतु उपाध्याय, सपा से पूर्व विधायक सादाबाद देवेंद्र अग्रवाल की पत्नी लता रानी अग्रवाल, भाजपा से कभी रामवीर उपाध्याय के दाहिने हाथ रहे आशीष शर्मा चुनावी समर में है। वहीं रालोद ने भी पहली बार इस सीट से जलालुद्दीन को टिकट देकर यहां का मुकाबला दिलचस्प कर दिया है।

Home / Hathras / यहां सपा बसपा के बीच कड़ी टक्कर, हो रही वोटिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो