
girls
हाथरस। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले के 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल जाने और नहीं जाने वाली किशोरियों के भी स्वास्थ्य की जांच कर उनके हेल्थ कार्ड बनाए गए। इस अभियान में स्वास्थ्य एवं समेकित बाल विकास सेवा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें
स्वास्थ्य की जांच
आंगनबाड़ी केंद्रों, एएनएम सब-सेंटरों पर किशोरी दिवस मनाया गया। इसमें किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच व खून की जांच की गई। हर किशोरी को हेल्थ कार्ड जारी किया गया। साथ ही किशोरी दिवस पर 11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की ऊंचाई व वजन की माप और खून की जांच की गई। इस कार्यक्रम में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम ने अहम भूमिका निभाई। जांच में जो किशोरियां एनीमिक पायी गईं, उन्हें अगले चरण में जांच के लिए फिर से बुलाया गया। किशोरियों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूल न जाने वाली किशोरियों की जांच एएनएम द्वारा उप केंद्र पर सुबह के सत्र में की गई।
यह भी पढ़ें
इनका सेवन करें
महिलाएं व लड़कियां आयरन की गोलियों का सेवन दूध व चाय के साथ करती हैं जो कि गलत है। इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो जाता है। इसके अलावा आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन, विटामिन सी युक्त आहार जैसे नीम्बू, संतरा, आदि के साथ किया जाना चाहिए। इससे आयरन का अवशोषण सुचारु रूप से हो सके। भोजन में पालक, मैथी, बथुआ, सरसों, मूंगफली चना और गुड़ आदि की मात्रा बढाएं क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। अंकुरित अनाज एवं दालों को खाने से आयरन एवं विटामिन प्रचुर मात्रा में प्राप्त होते हैं ।
यह भी पढ़ें
खानपान की जानकारी दी
जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डी.के. सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस मनाया गया। इस दौरान किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एनीमिया वाली किशोरियों को खान-पान पर ध्यान देने के बारे में जानकारी दी गई।
Published on:
28 Dec 2019 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
