29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Hing: जानिए एक चुटकी हींग का सेवन करना किसी वरदान से कम नही है, पेट की समस्याओं का है रामबाण इलाज

Benefits of Hing: हींग का रोजाना सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हींग में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल के गुण पाए जाते हैं। हींग का उपयोग कई तरह के दर्द दूर को करने के लिए किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 17 Apr 2022, 3:07 PM IST

Benefits of Hing: जानिए एक चुटकी हींग का सेवन करना किसी वरदान से कम नही है, पेट की समस्याओं का है रामबाण इलाज

Amazing health benefits of Hing Hing khane ke fayde

Benefits of Hing: हींग स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का भी ध्यान रखता है। हींग में कई बीमारियों को दूर करने के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से पेट के कीड़ों, पेट के रोग, गैस, कब्ज, दर्द, डायबिटीज, पथरी, शरीर की गाँठों, पुराने जुकाम, बवासीर, में लाभ मिलता है। पेट दर्द और सिर दर्द में हींग को हल्का गर्म करके लेप लगाने से दर्द से आराम मिलता है। अपने डाइट में हींग को शामिल करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदे हो सकता है। आइए जानते हैं हींग सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में

हींग खाने के फायदे


1. पेट दर्द से राहत दिलाए

अगर आपको भी गैस बनने की वजह से पेट में दर्द होता है तो आपको हींग का सेवन जरुर करना चाहिए। क्योंकि इससे डाइजेश और ब्‍लोटिंग दोनों की समस्‍या दूर होती है।

यह भी पढ़े: रोजाना करे एलोवेरा जूस का सेवन, स्किन से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं दूर

2. पीरियड दर्द से राहत दिलाए

हींग मासिक धर्म यानी पीरियड में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। यह प्रोजेस्टेरोन स्राव को बढ़ाने में मदद करती है जो रक्त प्रवाह को और आसान बनाता है और दर्द और ऐंठन से राहत देता है।

3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

हींग में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खून के थक्के जमने से रोकते हैं। ये शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है। हींग ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर हींग का सेवन खाली पेट किया जाए तो हींग का पानी आपके लिए सबसे अच्छा काम करता है।

यह भी पढ़े: जानिए अंकुरित मूंग दाल के है ये जबरदस्त फायदे, वजन कम करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करता

4. सिरदर्द से राहत दिलाए

सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए भी आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर हींग सिर में ब्लड वेसेल्स की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और उसे पिएं। प्रभावी परिणाम देखने के लिए दिन में एक से दो बार इस घोल को पिएं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल