29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Aloe Vera Juice: रोजाना करे एलोवेरा जूस का सेवन, स्किन से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं दूर

Benefits of Aloe Vera Juice: एलोवेरा जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। एलोवेरा जूस पीने से शरीर को जरूरी हाइड्रेशन मिलता है, जिससे कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। एलोवेरा जूस पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही वजन कम करने में मददगार साबित होता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 17 Apr 2022, 11:06 AM IST

Benefits of Aloe Vera Juice: रोजाना करे एलोवेरा जूस का सेवन, स्किन से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं दूर

Amazing health benefits of drinking Aloe Vera Juice in Hindi

Benefits of Aloe Vera Juice: एलोवेरा जूस में विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, आयरन जैसे कई पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं। बहुत समय पहले से ही एलोवेरा को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। एलोवेरा जूस के सेवन करने से शरीर में होने वाले पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। एलोवेरा जूस पीने से न सिर्फ स्किन ग्लोइंग बनती है बल्कि पेट, वजन, बाल, घाव और जलन की समस्याएं भी दूर होती है। साथ ही इम्युनिटी भी मजबूत होती है। तो आइए जानते हैं एलोवेरा जूस पीने के अद्भुत फायदों के बारे में

एलोवेरा जूस पीने के फायदे


1. सूजन को कम करता

एलोवेरा शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: गर्मियों में करें इस खास प्रकार के शरबतो का सेवन, स्वाद के साथ सेहत को मिलेंगे कई फायदे

2. वजन को कम करता

एलोवेरा जूस मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि एलोवेरा जूस एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, ये हमारे वजन को घटाने में मदद करता हैं। ये हमारे शरीर में जमे हुए फैट को तेजी से बर्न करता है। इसके अलावा शरीर में फैट जमने की प्रक्रिया भी कम होने लगती है।

3. मुंहासों को कम करता

एलोवेरा जूस स्किन की समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, एलोवेरा जूस में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण मौजूद होते हैं। एलोवेरा जूस के सेवन या फिर इसे स्किन पर लगाने से मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करता हैं और साथ ही मुंहासों में होने वाला जलन और दर्द से भी राहत दिलाता है।

यह भी पढ़े: जानिए सौंफ का पानी पीने के है ये अद्भुत फायदे, वजन कम करने से लेकर आंखो की रोशनी बढ़ता

4. पाचन तंत्र को मजबूत करता

एलोवेरा जूस पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। एलोवेरा जूस में लैक्सटिव पाया जाता है। ये हमारे पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एलोवरा जूस हमारे पाचन तंत्र को भीतर से डिटॉक्स करता है। जिससे हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है। एलोवेरा जूस न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, बल्कि पेट संबंधी समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल