29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Sharbat: गर्मियों में करें इस खास प्रकार के शरबतो का सेवन, स्वाद के साथ सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Benefits of Sharbat: गर्मियों की मौसम में शरबत पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। सूरज की तेज धूप की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है जो हमारे सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ठंडा शरबत पीने से न केवल हमारे शरीर का तापमान कम होता है बल्कि डिहाइड्रेशन की समस्या से राहत भी मिलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 16 Apr 2022, 4:09 PM IST

गर्मियों में करें इस खास प्रकार के शरबतो का सेवन, स्वाद के साथ सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Amazing health benefits of drinking sharbat in summer

Benefits of Sharbat: गर्मियों की मौसम में प्यास बहुत ज्यादा लगती है जिसकी वजह से लोग शरबत का सेवन अधिक मात्रा में करते है। शरबत कई प्रकार के होते है। गर्मियों में शरबत पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे में ये जरूरी है कि हम खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी या किसी अन्य हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें। गर्मियों के मौसम में आप छाछ, आम पन्ना, नारियल पानी और बेल शरबत जैसे कई हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। पेट में गैस, कब्ज़, जैसी परेशानी को दूर करने के लिए शरबत पीना फायदेमंद होता है। साथ ही शरीर में तरल पदार्थ की कमी को पूरा करने के लिए शरबत का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते है खास प्रकार के शरबतों के बारे में

गर्मियों में खास प्रकार के शरबत पीने के फायदे

1. खस का शरबत
खस का शरबत गर्मियों में पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि खस की तासीर बहुत ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। खस में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा होती है। खस का शरबत पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पेट की गर्मी को भी शांत करता है।
यह भी पढ़े: जानिए खरबूजा खाने से मिलते है ये जबरदस्त फायदे, पेट और ब्लड प्रेशर की समस्याओं को करता है दूर

2. बेल का शरबत
बेल का शरबत गर्मी के मौसम में पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। अपने कूलिंग इफेक्‍ट्स के कारण बेल का शरबत गर्मी और प्‍यास को भी कम करने में सहायक होता है। इसके लिए आप गर्मीयों के दौरान नियमित रूप से बेल का रस पिएं। बेल का शरबत पीने से गैस्ट्रिक अल्सर, सुगर, दिल से जुड़ी बीमारी, कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या से निजात मिलती हैं। यह पानी की कमी को दूर करने के साथ ही आवश्‍यक सभी पोषक तत्‍वों को प्राप्‍त करने में सहायक होता है।

3. आम पन्ना
आम पन्ना एक हेल्दी और लोकप्रिय ड्रिंक है। गर्मियों को दौरान इसका सेवन खूब किया जाता है। ये न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आम पन्ना को हरे आम, जीरा, पुदीना, नमक, गुड़ आदि से बनाया जाता है। ये विटामिन ए, बी1, बी2, सी, और पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होता है। ये त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में खुद फिट रखने के लिए रोज पिएं शिंकजी

4. गुलाब शरबत
गर्मी में गुलाब शरबत को काफी फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को ठंडा रखता है, साथ ही इसे पीने से स्‍वास्‍थ्‍य को कई तरह का फायदा पहुंचता है। इस शरबत की खास बात इसकी खुशबू होती है। साथ ही गुलाब के पौधे में जो औषधीय गुण पाए जाते हैं, वे भी इस शरबत को पीने से मिलते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।