4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: सेहत को स्वस्थ बना के रखने में वरदान साबित हो सकती हैं ये लाल रंग कि फल और सब्जियां,आज से बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

Healthy Foods: लाल रंग के फल और सब्जियां आमतौर पर कई सारे फायदेमंद तत्वों और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, इनके रोजाना सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं इनके रोजाना सेवन से हार्ट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर हो जाती हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 7 May 2022, 5:25 PM IST

सेहत को स्वस्थ बना के रखने में वरदान साबित हो सकती हैं ये लाल रंग कि फल और सब्जियां,आज से बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

health benefits of red fruits and vegetables

Healthy Foods: फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द और लाभदायक माना जाता है, लाल रंग के फल और सब्जियां दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन की मात्रा से भरपूर होते हैं। इनके रोजाना सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है। लाल रंग के फल और सब्जियों के सेवन से होने वाले और फायदों कि बात करें तो ये विटामिन, कैल्शियम की मात्रा से भी भरपूर होते हैं। इसलिए इनका रोजाना सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक माने जाते हैं।

चुकंदर का सेवन
चुकंदर का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है, वहीं ये एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा से भरपूर होता है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, यदि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी रहती हो या आयरन की कमी रहती हो तो आप रोजाना के डाइट में चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। वहीं आप इसके जूस को भी रोजना के डाइट में शामिल कर सकते हैं। चुकंदर को तो शामिल करे हीं वहीं आप इसके जूस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

तरबूज
तरबूज की बात करें तो इसमें लाइकोपिन नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसके सेवन से वहीं कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम हो जाती है, रोजाना तरबूज का सेवन करते हैं तो स्ट्रोक के जैसी गंभीर समस्याएं भी दूर हो जाती हैं, वहीं ये वेट लॉस में भी मदद करता है।

सेब
सेब का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा बेहतरन होता है, इस लाल रंग के फ्रूट के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, सेब वहीं एंटी ऑक्सिडनट्स, डायट्री फाइबर और फ्लेवेनॉइड्स के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी से बीमारियां, हाइपरटेंशन की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गर्दन के पिछले हिस्से में बनी रहती है दर्द की समस्या, तो अपनाएं इन घरेलू नुस्खों को, जल्द मिल सकता है आराम

अनार
अनार कि बात करें तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसके रोजाना सेवन से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है, अनार वहीं एंटी ऑक्सीडेंट्स, आंटी इन्फ्लामेट्री के यौगिक तत्वों से भी भरपूर होता है, इसके सेवन से सूजन की समस्या दूर हो जाती है, खून की कमी के पूर्ती के लिए रोजाना अनार को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: करी पत्ता बालों में लगाने से हो सकती हैं कई समस्याएं दूर, जानें इसके फायदे और कैसे करें बालों में इस्तेमाल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।