
home remedies to cure neck pain
Neck Pain:आजकल कि लाइफस्टाइल और डाइट ऐसी हो गई है कि व्यक्ति के शरीर में कोई न कोई समस्या बनी ही रहती है, खासतौर पर गर्दन में। गर्दन से जुड़ी समस्याएं अक्सर डेस्क जॉब वर्कर्स या जो व्यक्ति ज्यादा देर तक एक ही जगह में बैठे रहते हैं या खड़े रहते हैं, उन्हें अधिक होती है। आमतौर पर अक्सर लोग गर्दन में होने वाले दर्द को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यदि इसका सही समय में इलाज नहीं कराया जाता है तो ये सर्वाइकल का रूप ले लेता है। ऐसे में इसे ठीक करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल का काम होता है।
इसलिए जानिए इन घरेलू उपायों के बारे में जो गले में होने वाले दर्द को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकता है।
1.अदरक की चाय का करें सेवन
गर्दन में यदि दर्द की समस्या बनी रहती है तो अदरक कि चाय काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकती है। अदरक एंटी बैक्टेरियल, एंटी बायोटिक के जैसे कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होती है। इसके रोजाना सेवन से गर्दन में दर्द की समस्या से राहत तो मिलता ही है, वहीं स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं।
2.हल्दी का दूध
गले में यदि दर्द की समस्या रहती है तो हल्दी के दूध का रोजाना सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है, हल्दी एंटीबैक्टेरियल, एंटी फंगल के जैसे कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होता है। वहीं हल्दी के दूध के रोजाना सेवन से शरीर में कैल्शियम की पूर्ती हो जाती है। रोजाना हल्दी के दूध के सेवन के लिए आप एक गिलास हल्दी के दूध को तैयार कर सकते हैं। वहीं इसका रोजाना सेवन कर सकते हैं।
3.सेंधा नमक का करें रोजाना सेवन
गले में दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं, इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं गले में दर्द से भी राहत मिलती है। गले में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए रोजाना गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिक्स करें, अब गर्दन में सूती कपड़े से सिकाई करें। इससे गर्दन में होने वाले दर्द से जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: स्लिम और फिट बॉडी की है चाहत, तो इन 5 बातों का रखें ख्याल, तेजी से कम होगा बेली फैट
4.लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल की महक काफी अच्छी होती है, इसके महक से मन शांत होता है, वहीं ये लंबे समय तक ताजगी का अनुभव देता है, गर्दन में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए आप इसके तेल को हल्के-हल्के हांथों से मसाज कर सकते हैं। वहीं इससे नींद भी काफी अच्छी आती है।
यह भी पढ़ें: फेफड़े-दिमाग से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है ये औषधि, हर घर में आसानी से हो जाती है उपलब्ध
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
7 May 2022, 3:12 PM IST
Published on:
7 May 2022, 3:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.