दिमाग से जुड़ी समस्यायों को करता है दूर
जर्नल कैंसर में प्रकाशित अध्यन में दक्षिण कैरोलिना के मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया है कि लहसुन कई सारे तत्वों से भरपूर होता है, इसमें ऑर्गेनो-सल्फर यौगिक, ग्लियोब्लास्टोमास कोशिकाओं को जड़ से खत्म करने में काफी हद तक लाभदायक साबित हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार लहसुन में तीन प्रभावी ऑर्गेनोसल्फर यौगिक होते हैं, जो दिमाग की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में मदद करते हैं, वहीं ये मस्तिष्क कैंसर कोशिकाओं के विकास को भी रोक सकते हैं।