5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहाने के बाद करेंगे यह काम तो नहीं छू सकेगी कोई बीमारी

नहाने के बाद करेंगे यह काम तो नहीं छू सकेगी कोई बीमारी

less than 1 minute read
Google source verification
,,

गर्मी में शरीर के लिए बहुत जरूरी है पानी, रोज इतना पानी पीएं,गर्मी में शरीर के लिए बहुत जरूरी है पानी, रोज इतना पानी पीएं,रायपुर। स्टोरी अवैध प्लांटिग गंगा नगर,रायपुर। स्टोरी अवैध प्लांटिग गंगा नगर,गर्मी में शरीर के लिए बहुत जरूरी है पानी, रोज इतना पानी पीएं

वैसे तो आप सभी जानते हैं कि शरीर के लिए पानी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन पानी भी सही समय पर पीना शरीर को अनेक लाभ देता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस समय पानी पीने से आपको कई बीमारियों से निजात मिल जाएगी।

आपको बता दें कि हमारे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होना आवश्यक होता है। खासकर गर्मी के दिनों में शरीर में भरपूर पानी रहने से आपको लू नहीं लगेगी और किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी। आज हम आपको पानी पीने के सही समय के बारे में बताएंगे, ताकि आपको कई प्रकार की बीमारियों से निजात मिल जाए।

व्यक्ति को सुबह उठने के तुरंत बाद एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त प्रदार्थ बाहर निकल जाएंगे और शरीर के सभी अंग सही ढंग से काम करने लगेंगे।

जब भी आप भोजन करें, उसके करीब आधे घंटे पहले पानी पी लें। इससे आपका वजन कम होगा और आपकी सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद रहेगा। क्योंकि भोजन करने से पहले आपका पेट भरा हुआ होगा। जिससे आप ज्यादा कैलोरी का सेवन नहीं कर पाएंगे और पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है।

हर व्यक्ति को नहाने के बाद एक गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से आपका ब्लड सरकुलेशन ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर होती है। नहाने के बाद ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। जहां तक हो सके सामान्य या गुनगुना पानी ही पीएं।

सोने से पहले पानी पीने से पूरी रात आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए बहुत ज्यादा पानी नहीं पीएं, लेकिन थोड़ा पानी पीना जरूरी है।