कोविड-19 कोरोनावायरस के चलते लोग अपनी सेहत और इम्यूनिटी को लेकर खासे सचेत हो गए हैं। यही वजह हैकि घर में लॉकडाउन का समय काट रहे लोग इन दिनों हैल्थ गैजेट पर सबसे ज्यादा समय बिता रहे हैं। वहीं होम फिटनेस क्लासेस इससे पहले कभी इस कदर लोकप्रिय नहीं थीं। इन अवसरों को भुनाने के लिए औद्योगिक रोबोट डिजायनर कंपनियां अब सैनिटेशन बॉट्स बनाने पर काम कर रही हैं। कोविड-19 के चलते वायरस से लडऩे वाली तकनीक की एक नई श्रेणी को सक्रिय हो गई है। इनसीड बिजनेस स्कूल के सामाजिक मनोवैज्ञानिक एंडी याप का कहना है कि इन हैल्थ गैजेट का उपयोग करने वाले शरीर का तापमान, रक्तचाप और कोविड-19 से जुड़े अन्य लक्षणों की पुष्टि कर खुद को ढाल रहे हैं। उनका मानना हैकि इस क्षेत्र में यह गति कोरोना महामारी के बाद भी बनी रहेगी। इतना ही एशिया में इस वायरस ने हैल्थ स्टार्टअप्स और गैजेट आउटफिट्स के नए उपकरणों की संभावना को भी खोल दिया है।