30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी में सेहत पर भारी पड़ सकता है नींबू पानी, जानिए ज्यादा पीने के नुकसान

यूं तो नींबू को आपके पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी लाभकारी बताया गया है। परंतु आपको यह भी बता दें कि इसका अधिक सेवन पेट में एसिड      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 28 Mar 2022, 4:23 PM IST

Lemonade, Lemon Juice, lemon water, side effects of lemon water, lemon water side effects, नींबू पानी पीने के नुकसान, ज्यादा नींबू पानी पीना, पेट दर्द, सीने में जलन, दांतों को नुकसान,

गर्मी में सेहत पर भारी पड़ सकता है नींबू पानी, जानिए ज्यादा पीने के नुकसान

गर्मी का मौसम आते ही बस कुछ न कुछ ठंडा खाने पीने का ही मन करता है। ऐसे में आपको डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपको अंदरुनी ठंडक प्रदान करें। आपने गर्मी के मौसम में लोगों को खूब नींबू पानी का सेवन करते देखा होगा। नींबू पानी आपको तरोताजा रखने के साथ ही पाचन और डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाता है। लेकिन आपको बता दें कि इसका बहुत ज्यादा सेवन आपके लिए समस्या भी खड़ी कर सकता है। तो आइए जानते हैं ज्यादा नींबू पानी पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में...

1. पेट में गड़बड़ी
यूं तो नींबू को आपके पाचन और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी लाभकारी बताया गया है। परंतु आपको यह भी बता दें कि इसका अधिक सेवन पेट में एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। जिसके परिणामस्वरूप उल्टी या सीने में जलन की परेशानी भी ही सकती है।

2. दांतों के किए नुकसानदायक
नींबू की प्रकृति अम्लीय होने की वजह से बार-बार नींबू पानी का सेवन आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि नींबू पानी के अधिक सेवन से टूथ इनैमल नष्ट होने लगता है। साथ ही याद रखें कि नींबू पानी पीने के तुरंत बाद ब्रश बिल्कुल न करें।

3. सीने में जलन की समस्या
जो लोग बार-बार और अधिक मात्रा में नींबू पानी पीते हैं उन्हें इसके सेवन से सीने में जलन की परेशानी हो सकती है। इसका कारण यह है कि नींबू प्रोटीन का खण्डन करने यानी तोड़ने वाले एंजाइम पेप्सिन को सक्रिय करके सीने में जलन की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से बचें।

4. बार-बार पेशाब आना
नींबू पानी के अत्यधिक सेवन से आपकी मूत्र संबंधी समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैं। आपको बता दें कि नींबू पानी का अधिक सेवन करने से बार-बार पेशाब आने लगता है जिस कारण आपके शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है जिसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में पसीने और इसकी बदबू से रहते हैं परेशान? तो जानिए कारण और सटीक उपाय

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल