
गर्मियों में पसीने और इसकी बदबू से रहते हैं परेशान? तो जानिए कारण और सटीक उपाय
गर्मी के मौसम में पसीना आना सामान्य है। हालांकि जो लोग एक्सरसाइज या कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो उससे भी आपको पसीना आ सकता है। आपकी बॉडी टेंपरेचर के संतुलन के लिए पसीना बाहर निकलना आवश्यक है। लेकिन आपके कई ऐसे लोगों को देखा होगा काफी ज्यादा ही पसीना आता है। ऐसे लोगों को थोड़ी सी गर्मी भी सहन नहीं होती। तो आइए जानते हैं इसके कारण और इस समस्या से कैसे छुटकारा पा सकते हैं...
अधिक पसीना आने की वजह
अत्यधिक पसीने की समस्या से आराम दिला सकते हैं ये नुस्खे
1. खसखस का पानी
अधिक पसीना आने की समस्या से छुटकारा पाने में खसखस का पानी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक पतीले में 1 चम्मच खसखस की जड़ और 2 लीटर पानी को करीबन 15-20 मिनट तक उबाल लें। अब इस पानी को छानकर किसी बोतल में भर लें। आप इस पानी का सेवन पूरे दिन में कई बार कर सकते हैं।
2. बेकिंग सोडा
हाथों और अंडर आर्म्स में पसीने से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें इतना पानी डालें कि एक पेस्ट जैसे बन जाए। अब इस लेप को हथेलियों और अंडर आर्म्स पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से अच्छी तरह त्वचा को साफ करके मुलायम तौलिए से पोंछ लें।
3. कोरिएंडर वाॅटर
कोरिएंडर वाॅटर भी पसीने की परेशानी से निजात दिला सकता है। इसके लिए आप धनिए के बीजों के पाउडर को पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। फिर अगली सुबह इस पानी का खाली पेट सेवन कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
Updated on:
28 Mar 2022, 3:47 PM IST
Published on:
28 Mar 2022, 3:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allघरेलू और प्राकृतिक उपचार
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.