4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

How to Boost Fertility in Women: हर्बल चाय और खानपान से महिलाएं अपने फर्टिलिटी को बढ़ा सकती हैं

How to Boost Fertility in Women: महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या काफी सामान्य है। प्रजनन क्षमता को बच्चे को गर्भधारण करने की प्रकृति क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है। हालांकि फर्टिलिटी हर किसी को आसानी से नहीं आती है। वैसी महिलाओं को अपनी सेहत खानपान, लाइफ़स्टाइल सहित रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।

3 min read
Google source verification
fer.jpg

नई दिल्ली। How to Boost Fertility in Women: एक बच्चा पैदा करने का निर्णय लेने के बाद, कई महिलाएं अपने अगले चक्र के दौरान गर्भ धारण करने के लिए वह सब कुछ करने की कोशिश करती है जो वे कर सकती हैं। लेकिन याद रखना महत्वपूर्ण है कि गर्भवती होने में समय लग सकता है। फर्टिलिटी हर किसी को आसानी से नहीं आती है। कई बार ऐसा होता है जब महिलाएं चाहकर भी प्रेग्नेंट नहीं हो पाती है।

इन दिनों महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या काफी सामान है। जैसे कि पीसीओडी, एंडोमेट्रिओसिस, अल्कोहल में मौजूद टॉक्सिन, तनाव, अंडे का न बनाना, पीरियड्स नियमित नही है आदि, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। यदि ध्यान न दिया जाए तो उन्हें काफी दिक्कत हो सकती है। वैसी महिलाओं को अपने अपनी सेहत खानपान, लाइफस्टाइल सहित रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों का काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।

पौष्टिक तत्वों से भरपूर डाइट के साथ महिलाओं को अपनी लाइफ स्टाइल हेल्दी बनाए रखने के लिए साथ रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। ऐसा करने से फर्टिलिटी में जल्दी सुधार होता है। महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने के कुछ असरदार टिप्स और ट्रिक्स निम्नलिखित है। उनमें से ज्यादातर साधारण जीवनशैली में बदलाव है जिनका का अभ्यास आप आज से शुरू करके मां बनने की संभावना को बेहतर बना सकती हैं।

महिलाओं में खानपान और हर्बल चाय द्वारा फर्टिलिटी बढ़ाने के तरीके

फल -

फलों में कीवी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, संतरा और सेव जैसे फलों को रोजाना सेवन करें। इन फलों में मौजूद विटामिन सी जल्दी कंसीव करने में मदद करता है।

शराब से बचे और स्मोक छोड़ें -

गर्भधारण करने की कोशिश करते समय बहुत ही चीजों से बचना चाहिए, लेकिन शराब और धूम्रपान सूची में सबसे ऊपर है। शराब और धूम्रपान आपके मासिक धर्म चक्र को बाधित कर सकती है, जिससे आपके लिए गर्भधारण करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां -

हरी सब्जियों में मौजूद आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट महिला को कंसीव करने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से प्रजनन अंग स्वस्थ बनते हैं।

मैजिक मिल्क -

दूध में कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन की भी अधिक मात्रा होती है। दूध में मौजूद प्रोटीन की मदद से फर्टिलिटी हार्मोन जल्दी से बनने में मदद मिलती है।

सूखे मेवे -

डाइट में सूखे मेवों जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

रेशा युक्त आहार -

अपने भोजन में साबुत अनाज, ब्राउन राइस, गेहूं की रोटी या और बींस जैसे रेशा युक्त आहार को जरूर शामिल करें। ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ फर्टिलिटी को बेहतर बनाता है।

चाय और कॉफी ए सेवन न करें -

चाय कॉफी सेहत के लिए काफी हानिकारक है इसका सेवन करने से मोटापा, एसिडिटी, लीवर को गर्म करने के साथ कई समस्याएं होती हैं। चाय और कॉफी की जगह पर हर्बल चाय का उपयोग करें जो फर्टिलिटी बनाने में काफी मदद करती हैं।

हर्बल चाय -

हर्बल चाय, चाय के रूप में दवा है। जो माशल को रिलैक्स करने के साथ मूड को रिलैक्स करते हैं। यह हार्मोन को बैलेंस रखता है और साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होने के साथ विटामिन मिनरल्स होते हैं। यदि महिलाएं चाय का सेवन करें तो उनके अनियमित पीरियड्स को रेगुलर करता है और रिप्रोडक्टिव सिस्टम हेल्दी होता है। यह गर्भाश्य को शिशु के लिए तैयार करता है। पीसीओडी, फेलोपियन ट्यूब की दिक्कत को ठीक करता है। फर्टिलिटी के लिए हर्बल चाय निम्नलिखित जैसे कि

इनमें से कोई भी चाय को रूटीन में शामिल कर सकते हैं। शाम के समय में ज्यादातर लोग चाय पीते हैं उस समय इस चाय का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट इस चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय दिन में दो से तीन बार ले सकते हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल