30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Periods Cramps: पीरियड्स में अक्सर महिलाएं कर जाती हैं ये गलतियां, नहीं रखा ख्याल तो हो सकती है कई परेशानियां

Periods Cramps: पीरियड्स के समय महिलाओं को ये गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इन्हें करने से बहुत सारी समस्याएं बढ़ सकती हैं, वहीं ये काम दर्द को भी दो गुना बढ़ा सकता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 21 May 2022, 3:28 PM IST

पीरियड्स में अक्सर महिलाएं कर जाती हैं ये गलतियां, नहीं रखा ख्याल तो हो सकती है कई परेशानियां

mistakes that may increase period pain and cramps

Periods Cramps: पीरियड्स के समय महिलाओं को बहुत सारी समस्यायों का सामना करना पड़ता है,इसके होने पर पेल्विक एरिया में दर्द, पेट में ऐंठन, मूड स्विंग्स और भी कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। पीरियड्स में ये दर्द नार्मल होता है, लेकिन कई महिलाओं को दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इसे झेलना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है, ऐसे में चिड़चिड़ापन, असहनीय दर्द के जैसी कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हम आपको बताएंगें कि पीरियड्स के समय कौन-कौन सी गलतियों को करने से बचना चाहिए।

फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड का सेवन ज्यादा मात्रा में करना
पीरियड्स के दिनों में जंक फ़ूड और फ़ास्ट फ़ूड के सेवन को ज्यादा मात्रा में करने से अवॉयड करना चाहिए क्योंकि ये आपके तकलीफों को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं, जंक फूड्स में सोडियम की मात्रा बहुत ही ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, इसके ज्यादा मात्रा में सेवन से ब्लीडिंग की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए पीरियड्स के दिनों में आपको पौष्टिक चीजों खाने की बहुत ही ज्यादा आवश्य्कता होती है।

एक ही पैड का लंबे समय तक इस्तेमाल करना
पीरियड्स के समय इस बात को ध्यान में रखें कि एक ही पैड का लंबे समय तक इस्तेमाल न करें, इसके ज्यादा इस्तेमाल के कारण आपको बैक्टेरियल इन्फेक्शन का खतरा बहुत ही ज्यादा बढ़ सकता है, ये आपकी तकलीफों को बढ़ा सकता है, इसलिए कोशिश करें कि हर 4 घंटे के अंतराल में पैड्स को बदलते रहें।

यह भी पढ़ें: जानिए इन 3 स्पेशल कूलिंग ड्रिंक्स के बारे में जो बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ सेहतमंद भी होते हैं

एक ही पोस्चर में लेटे या बैठे रहना
कई बार दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि महिलाएं यदि एक ही पोस्चर में लेटी या बैठी रहती हैं, ऐसे में ये तकलीफ को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करता है। एक ही पोस्चर में बैठे या लेटे रहने से दर्द स्थिर हो जाता है और धीरे-धीरे चाल-फेर करते समय रहने बॉडी का मूवमेंट होता है, जिससे दर्द का अहसास कम होता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने माइंड को डाइवर्ट करें और एक ही जगह न लेटे या बैठें, वहीं हल्की-फुल्की एक्सरसाइजेज भी करते रहें।

यह भी पढ़ें: बढ़ते तापमान और गर्मी के कारण बॉडी के इन पार्ट्स पर होता है सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित

दूध से बना भोजन करना
पीरियड्स के दिनों में आपको दूध से बने चीजों का भोजन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए, आपको योगर्ट, पनीर, दही के ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें एरेकिडोनिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, ये दर्द को और भी बढ़ा सकता है, इसलिए दूध या इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ये तीन आदतें आपकी सुनने की क्षमता को कर सकती हैं प्रभावित, ऐसी गलतियों से बचें

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल