28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Fall :- बाल रोजाना कम होने के यह हो सकते हैं कारण, तुरंत दें ध्यान…

Hair Fall :- बालों का झड़ना चिंता का विषय होता है। अगर आपके बाल भी इन कारणों से झड़ रहे हैं। तो तुरंत ध्यान दें, कुछ ही समय में आपके बाल फिर से घने और मजबूत हो जाएंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 12 Jun 2021, 8:30 PM IST

Hair Fall

Hair Fall

मजबूत और घने बाल की चाह हर किसी की होती है। लेकिन कई बार हमारे बाल लगातार झड़ते हैं। ऐसे में यह चिंता का विषय हो जाता है। क्योंकि रोजाना बाल झड़ने से हम गंजेपन के भी शिकार हो सकते हैं। अगर आप भी Hair fallकी समस्या से जूझ रहे हैं। तो तुरंत इन बातों पर ध्यान दें। हो सकता है कुछ ही दिनों में आपके बालों का झड़ना बंद हो जाए।

यह भी पढ़ें - पेट और आंत को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में शामिल करें यह फूड्स.

बालों से बढ़ती है खूबसूरती-

बाल हमारे शरीर का ऐसा हिस्सा है। जो घने और मजबूत होने पर हमें और अधिक खूबसूरत बनाते हैं। अगर यही बाल कमजोर और बेजान हो जाए तो हमारी शक्ल भी फिकी नजर आती है। बाल झड़ने के पीछे बहुत सामान्य कारण होते हैं। अगर इन पर आप ध्यान दें, तो निश्चित ही बाल भी झड़ना जल्द ही बंद हो जाएंगे और आप भी सेहतमंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें - बारिश में त्वचा को इस तरह रखें स्वस्थ और चमकदार.

टेंशन से झड़ते हैं बाल-

हमारे बाल सिर से जुड़े होते हैं। ऐसे में हम अगर टेंशन अधिक लेते हैं। तो इनका असर सीधा बालों पर पड़ता है। आप जितना अधिक टेंशन लेंगे। उतने ज्यादा बाल झड़ेंगे। इसलिए आप तुरंत टेंशन लेना बंद कर दें। तो आपके बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। जब आप तनाव में होते हैं। तो आपका शरीर काफी मात्रा में हार्मोन कोर्टिसोल छोड़ता है। इस कारण आपके सिर के रोम छिद्रों को भी काफी दबाव का सामना करना पड़ता है। इस कारण आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। पतले भी होते हैं और झड़ने भी लगते हैं। इसलिए आप तनाव लेना कम कर दें।

यह भी पढ़ें - अलसी के बीजों में छुपा है सेहत का खजाना, एक चम्मच खाने से होंगे यह फायदे.

खानपान पर ध्यान नहीं देना-

कई बार आप खानपान पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते है। इस कारण खानपान की लापरवाही का असर आपके बालों पर दिखता है। क्योंकि बालों को पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए वह कमजोर हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप पौष्टिक आहार लें। आप अपने भोजन में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद और अधिकतर हरी सब्जियों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें - याददाश्त बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स.

रोज शैंपू करने के कारण-

कई महिलाएं या पुरुष रोजाना शैंपू करते हैं। लगातार शैंपू करने के कारण भी बाल झड़ने लग जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि जब उचित हो तभी शैंपू करें। सप्ताह में 3 बार से अधिक शैंपू ना करें। क्योंकि रोजाना शैंपू करने से शैंपू आपके बालों की जड़ों से तेल को हटा देता है। जिससे आपके बाल भी शुष्क हो जाते हैं।

अधिक गर्म पानी का उपयोग-

अगर आप नहाने में अधिकतर गर्म पानी का उपयोग करते हैं। तो वह भी आपके बालों के लिए ठीक नहीं है। गर्म पानी आपके बालों की आवश्यक नमी को दूर कर देता है और आपके बाल रूखे हो जाते हैं। इसलिए जहां तक हो सके गर्म पानी का बहुत कम उपयोग करें।

बालों को ट्रिम नहीं करना-

बालों को समय-समय पर काटना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं। तो यह बालों के लिए नुकसानदायक है। क्योंकि अगर आप अपने बालों को समय-समय पर ट्रिम करवाती हैं। तो आपको स्प्लिट एंड्स से छुटकारा मिल जाता है। जो बालों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी, तेल से करें मालिश-

बालों की ग्रोथ लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। क्योंकि आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा, तो निश्चित बालों को भी भरपूर पोषण मिलेगा। इसी के साथ आप नारियल के तेल को बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें। इससे आपके बाल झड़ना बंद होंगे, बालों की कमजोरी भी दूर होगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल