बारिश के मौसम में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए क्लीनिंग बहुत जरूरी होती है। अगर संभव हो सके तो आप दिन में दो से तीन बार अपने चेहरे की सफाई करें। जिससे चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा गंदगी और फंगल इंफेक्शन की समस्या से बचा जा सकता है। त्वचा को साफ करने और त्वचा के रोम छिद्रों को खोलने के लिए आप इस मौसम में एलोवेरा, नींबू, गुलाब जल, सेब का सिरका आदि से अपनी त्वचा की सफाई कर सकते हैं।