सोड़े का उपयोग घर में कई प्रकार की चीजों को तैयार करने में किया जाता है। बेकिंग सोड़े को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर हाथों में थोड़ा पानी लेकर सर्कुलर मोशन से मसाज करें। ऐसा आप सप्ताह में दो से तीन बार करेंगे, तो चेहरे की अच्छे से सफाई हो जाएगी और चेहरे में ग्लो भी नजर आएगा।