28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kids Diet :- तेज दिमाग और सेहतमंद रहने के लिए बच्चों को दें ये आहार

Kids Diet :- बच्चों को सेहतमंद और तेज दिमाग वाला बनाने के लिए पेरेंट्स को उनके खानपान पर बहुत ध्यान देना होता है। बच्चे स्मार्ट रहे इसलिए जरूरी है कि उन्हें नाश्ते से लेकर भोजन तक में पौष्टिक आहार दे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 9 Jun 2021, 7:58 PM IST

Kids Diet

Kids Diet

बच्चे हमेशा फिट और तंदुरुस्त रहे, उनका दिमाग तेज गति से चले और वे हर गतिविधि में अव्वल आए। इसके लिए जरूरी है कि पेरेंट्स उनके खान-पान पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के नाश्ते से लेकर उनके भोजन तक में आपको पौष्टिकता का ध्यान रखना होगा। तभी बच्चों को पर्याप्त मात्रा में Protein, Vitamins and Minerals मिल पाएंगे।

वर्तमान दौर को देखते हुए बच्चों को ऐसा भोजन देना जरूरी हो गया है। जिससे बच्चों की इम्युनिटी भी स्ट्रांग हो और वे सेहतमंद भी रहे। इसलिए आप बच्चों के आहार में उन चीजों को शामिल करें जिनसे उनके शरीर को ताकत मिले और उनका दिमाग भी तेज चले।

यह भी पढ़ें - चेहरे का सांवलापन दूर करने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय.

नाश्ते में खिलाएं यह फूड्स -

वैसे तो बच्चे को फास्ट फूड अधिक पसंद आते हैं। लेकिन आप उनके नाश्ते में ओट्स को शामिल करें। क्योंकि ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन, बी कॉन्प्लेक्स और जिंक होता है। जो बच्चों का दिमाग तेज करते हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इसी के साथ बच्चों को सुबह नाश्ते में सेब फल, केला, ब्लूबेरी, बादाम भी दे सकते है।

यह भी पढ़ें - एसिडिटी से राहत चाहिए तो तुरंत करें यह उपाय.

डार्क चॉकलेट खिलाएं -

वैसे तो अधिक चॉकलेट खाना बच्चों के लिए ठीक नहीं है। लेकिन बच्चों को चॉकलेट पसंद होती है। इसलिए आप उन्हें डार्क चॉकलेट खाने के लिए दें। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे बच्चों को तनाव भी कम होगा। वे खुश रहेंगे। लेकिन यह भी लिमिटेड मात्रा में ही दें।

यह भी पढ़ें - कामकाजी महिलाएं और गृहणियां फिट रहने के लिए अपनाएं यह घरेलू टिप्स.

एवोकाडो खिलाएं -

बच्चों को जब भूख लगे तो उन्हें आप फल के रूप में एवोकाडो दे सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइटोकेमिकल, फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें - नाक बंद होने से परेशान है तो अपनाएं यह घरेलू उपाय.

हरी सब्जियां और रोटी खिलाएं -

बच्चों को भोजन में तला गला खिलाने की अपेक्षा उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां और रोटी खिलाएं। बच्चों को ऑयली खिलाने की अपेक्षा आप पौष्टिक आहार दें। बच्चों को टमाटर, शकरकंद, गाजर आदि भी सलाद के रूप में दें और उन्हें खाना सिखाएं। ताकि यह उनके शरीर के लिए फायदेमंद रहेगा।

दूध और पनीर खिलाएं -

बच्चों का दिन-ब-दिन विकास होता है। इसलिए उन्हें बढ़ती उम्र में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन सभी देना जरूरी होता है। इसलिए आप उन्हें दूध, दही और पनीर दें। क्योंकि दूध में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। पनीर में प्रोटीन और विटामिन बी होता है। जो बच्चों के शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इनके सेवन से बच्चों का विकास बहुत जल्दी होगा।

खेल कूद और एक्सरसाइज कराएं -

परिजन बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए तो बहुत बोलते हैं। लेकिन उन्हें बच्चों की फिटनेस के लिए बच्चों को थोड़ा बहुत खेल कूद और एक्सरसाइज भी कराना चाहिए। ताकि उनका शरीर फिट रहे और वह हर गतिविधि में अव्वल आए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल