
Stomach and intestine
आंत हमारे शरीर में पाचन तंत्र का अहम हिस्सा होती है। जो स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाते हुए खराब प्रदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने का काम भी Intestine ही करती है। इस कारण हमें स्वस्थ रहने के लिए Stomach and intestine को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक होता है।
पाचन तंत्र गड़बड़-
अगर हमारा पेट और आंत स्वस्थ नहीं है। तो हमारे शरीर पर इसका तुरंत प्रभाव पड़ता है। हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ हो जाता है और हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। इससे अन्य समस्याएं और इन्फेक्शन भी शरीर को घेरने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमेशा पेट और आंत को स्वस्थ रखा जा सके।
दिनचर्या में दें इन बातों पर ध्यान-
पेट और आंत को स्वस्थ रखने के लिए हमें हमारी दिनचर्या को बेहतर बनाना होगा। इसके लिए आप को पर्याप्त नींद लेनी होगी। भरपूर पानी पीना होगा। रोजाना व्यायाम करना चाहिए और अधिक मीठा और फ़्राईड फूड्स से बचना चाहिए। इससे हमारा पेट और आंत स्वस्थ रहेंगे। हमें अधिक तला गला भी नहीं खाना चाहिए।
आहार में शामिल करें प्रोटीन के स्रोत-
आंत को स्वस्थ रखने के लिए हमें आहार में उन चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे हमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिले । इसके लिए हमें साबुत अनाज, दाल, पनीर, हरी सब्जियां आदि को शामिल करना चाहिए। क्योंकि प्रोटीन पेट के लिए और वजन घटाने के लिए बहुत मददगार होता है।
आंतो को स्वस्थ रखने खाएं ऐसा भोजन-
आंत को स्वस्थ रखने के लिए हमें खानपान में बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। हमें ऐसा भोजन करना चाहिए। जिससे आंत स्वस्थ रहे। इसके लिए खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करें। इसी के साथ फल, नट्स, स्प्राउट और प्रीबायोटिक से भरपूर भोजन करें। क्योंकि प्रीबायोटिक्स से भरपूर भोजन आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। खाने में रंग-बिरंगे फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। दही, फर्मेंटेड डेयरी फूड, बकरी का दूध और फर्मेंटेड केफिर, माइक्रोएलगी, मिसो सूप, अचार आदि शामिल करें।
Updated on:
12 Jun 2021 12:53 pm
Published on:
12 Jun 2021 12:53 pm
