28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fat loss drink :- मोटापे से परेशान हैं तो रोजाना पीएं इनमें से कोई एक ड्रिंक

Fat loss drink :- आप मोटापे से परेशान हैं। शरीर की चर्बी कम होने का नाम नहीं ले रही है। तो इनमें से कोई एक ड्रिंक पीना शुरू कर दीजिए। आपको कुछ ही दिन में अंतर नजर आने लगेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Jun 2021, 1:11 PM IST

Fat loss drink

Fat loss drink

Obesity कम करने के लिए लोग कई जतन करते हैं। कोई एक्सरसाइज करके, तो डाइटिंग करके अपना वजन कम करते हैं। लेकिन अगर आप इन दोनों में से भी कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। तो घर में तैयार करके यह ड्रिंक पीना शुरू कर दीजिए। इससे निश्चित ही आपका वजन कम होने लगेगा।

यह भी पढ़ें - कमजोरी के कारण फूलने लगती है सांस, तो डाइट में शामिल करें यह फूड्स.

सौंफ का पानी पीएं -

वजन कम करने के लिए सौंफ का पानी काफी मददगार साबित होता है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर रख दें और सुबह उठकर छानकर पानी पी लें। अगर आप रात में नहीं भिगो पाए, तो सुबह एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को लेकर उबालें। जब सौंफ का रस पानी में आ जाए । तब छानकर पीएं।

यह भी पढ़ें - घमौरियों की चुभन से परेशान हो गए हैं तो यह करें घरेलू उपाय.

ग्रीन टी का सेवन करें-

ग्रीन टी का नियमित सेवन करने से वजन कम होता है। क्योंकि यह थर्मोजेनेसिस प्रोसेस के माध्यम से फेट कम करने में मदद करती है। ग्रीन टी में कैटेचिन होता है। जो फेट को कम करने में बहुत मददगार होता है।

यह भी पढ़ें- ब्लैकहेड्स दूर करने के लिए टमाटर, दालचीनी .

अदरक की चाय पीएं-

वैसे तो अदरक का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं। तो भी अदरक की चाय का सेवन करें। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके लिए आप एक कप पानी में थोड़ा अदरक कूटकर डालें और इसे तब तक उबलने दें। जब तक की अदरक का पूरा रस पानी में आ जाए। इसके बाद छानकर इसे पीएं। आपको कुछ ही दिनों में अंतर नजर आएगा।

यह भी पढ़ें - बॉडी को डिटॉक्स करने सब्जियों से तैयार करें ये स्पेशल ड्रिंक.

गोजी बेरी की चाय पीएं-

गोजी बेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व होते हैं। इसकी चाय पीने से इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। रोजाना यह चाय पीने से आपका मोटापा कम होगा।

हिबिस्कस की चाय पीएं-

हिबिस्कस यानी गुड़हल की चाय पीने से वजन बहुत जल्दी कंट्रोल होता है। गुड़हल के पौधे का कई औषधियों में भी उपयोग किया जाता है। इसमें एंथोसायनिन, फेनोलिक और फ्लेवोनॉइड कंपोनेंट्स होते हैं। जो फेट में कमी लाकर मोटापा कम करते हैं। इसकी चाय बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल को धोकर पानी में उबालें। जब यह अच्छे से उबल जाए, तब इसे छानकर, शहद डालकर पी सकते हैं। अगर आप चाहे तो इसमें अदरक भी डाल सकते हैं। इस चाय से बहुत जल्दी आपका वजन कम होगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल