28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weakness Problem :- कमजोरी के कारण फूलने लगती है सांस, तो डाइट में शामिल करें यह फूड्स

Weakness problem :- कमजोरी के कारण आपको हमेशा थकान रहना, शरीर में दर्द रहना, सीढ़ियां चढ़ने उतरने में सांस फूलना आदि छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल कीजिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 8 Jun 2021, 5:20 PM IST

Weakness Problem

Weakness Problem

शारीरिक Weakness के कारण हम कोई भी छोटी मोटी गतिविधि करने में बहुत थक जाते हैं। हमारी सांस फूलने लगती है और हमारे शरीर में दर्द होने लगता है। अगर ऐसी समस्या है तो आपको डाइट में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करना होगा। जिससे आपके शरीर की कमजोरी दूर हो और आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें।

यह भी पढ़ें - रोज साइकिल चलाने से होंगे कई फायदे, अब भी जानकर हो जाएंगे हैरान.

पौष्टिक आहार लें -

शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में सभी पौष्टिक चीजें शामिल करें। भोजन में दाल सब्जी, चपाती, चावल और सलाद खाएं। तला गला भोजन नहीं करें और भरपूर डाइट लें।

यह भी पढ़ें - हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या है तो सरसों का तेल करें इस्तेमाल.

दालचीनी का सेवन करें -

आपको बहुत अधिक थकान हो रही है और आप कमजोर हैं। तो आप दालचीनी के पाउडर का शहद के साथ सेवन करें। इससे आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा और आपकी कमजोरी दूर होगी।

यह भी पढ़ें - स्किन के खुले पोर्स से होती है यह समस्या, घरेलू उपाय से करें बंद.

अंकुरित अनाज खाएं -

शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए आपको अंकुरित अनाज का सेवन करना होगा। इसके लिए आप रात के समय मूंग, किशमिश, बादाम, चना आदि भिगोकर रख दें और सुबह उठ कर इसका पानी का सेवन करें और अंकुरित अनाज को खा लें। इससे आपकी कमजोरी कुछ ही दिनों में दूर होगी।

यह भी पढ़ें - मोटापा बढ़ रहा है तो रात के खाने में रखें यह ध्यान.

सोयाबीन का सेवन करें -

कमजोरी दूर करने के लिए सोयाबीन सबसे मददगार उपाए है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन सहित विभिन्न विटामिन होते हैं। जो शरीर को ताकत देते हैं। इसलिए आप सोयाबीन को भून कर खा सकते हैं। उसे गेहूं के साथ आटे के रूप में पिसवाकर रोटी की तरह खा सकते हैं या फिर आप सोया मिल्क भी पी सकते हैं।

गाजर का सेवन करें -

गाजर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें कई प्रकार के विटामिन होते हैं। जो शरीर के साथ आंखों के लिए भी फायदेमंद होते हैं और यह शरीर में ब्लड की मात्रा भी बढ़ाती है। इसी के साथ आप चुकंदर का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी कमजोरी दूर होगी और हिमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ेगी।

एक्सरसाइज करें -

कमजोरी दूर कर स्वस्थ और तन्दुरुस्त रहने के लिए आपको जरूरी है कि आप तले गले खाद्य पदार्थ नहीं खाएं। पौष्टिक खाना खाएं और रोजाना कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। जिससे आपका शरीर फिट रहेगा और आपका स्टेमिना भी बढ़ेगा। इससे सांस फूलने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल