28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Protein from soybeans :- सोयाबीन को डाइट में लेने से मिलता है भरपूर प्रोटीन

Protein from soybeans :- सोयाबीन को आहार में शामिल करने से हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन की पूर्ति होने से शरीर मजबूत रहता है और किसी प्रकार की बीमारी भी नहीं होती है। इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Jun 2021, 5:12 PM IST

 soybean

soybean

प्रोटीन की कमी से जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, शारीरिक कमजोरी, थकान, बाल और नाखून कमजोर होने के साथ ही त्वचा में भी रूखापन नजर आता है। अगर आप भी ऐसी समस्या से गुजर रहे हैं। तो प्रोटीन की कमी हो सकती है। इसके लिए आप अपनी डाइट मेंSoybean को शामिल करें। जिससे आप स्वस्थ और तंदुरूस्त रहेंगे।

यह भी पढ़ें - मुंह से आ रही सांसों की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय.

सोयाबीन का उपयोग-

सोयाबीन में भरपूर मात्रा में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई, मिनरल्स और अमीनो एसिड पाया जाता है। जो हमारे शरीर की विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है। सोयाबीन को आहार में शामिल करने से हमें त्वचा, बाल और शारीरिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। सोयाबीन का उपयोग सब्जी, रोटी, पराठें, दूध में मिक्स करके, इसका पाउडर बनाकर भी उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - कामकाजी महिलाएं और गृहणियां फिट रहने के लिए अपनाएं यह घरेलू टिप्स.

सोयाबीन में पर्याप्त फाइबर-

सोयाबीन में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इस कारण यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

यह भी पढ़ें - चॉकलेट मेडिटेशन से दिमाग रहता है शांत, मांसपेशियों को मिलता आराम.

हड्डियों के लिए फायदेमंद-

सोयाबीन में विटामिन, मिनरल के साथ ही कैल्शियम, मैग्नीशियम, तांबा, सेलेनियम और जस्ता भरपूर मात्रा में होता है। जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार होता है। इसलिए आप सोयाबीन का विभिन्न प्रकार से सेवन कर सकते हैं। कई लोग इसकी बड़ी बनाकर सब्जी के रूप में सेवन करते हैं। तो कई इसे गेहूं के साथ भी पीसवाते हैं। जिससे यह रोटी के रूप में हमारे शरीर में पहुंचता है।

यह भी पढ़ें - त्वचा को निखारने उपयोग करें घर में तैयार कर ये फेस मास्क.

कमजोरी करेगा दूर-

सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इस कारण यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जो एक्सरसाइज करते हैं। उन्हें सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। इसी के साथ जो कमजोर हैं, उन्हें भी सोयबीन का सेवन करना चाहिए। इससे कमजोरी दूर होती है। इसके सेवन से तनाव कम होकर मानसिक संतुलन बना रहता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल