28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Home remedies for bad breath :- मुंह से आ रही सांसों की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय

Home remedies for bad breath :- मुंह से आ रही सांसों की बदबू को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इसमें आपको घर में माउथवॉश तैयार करना होगा। जिसके उपयोग से यह समस्या दूर हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 1 Jun 2021, 6:06 PM IST

Home remedies for bad breath

Home remedies for bad breath

कई लोगों के मुंह से Bad breath आती है। इस कारण लोग उनसे दूरी बना लेते हैं। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं। तो आपको भी लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता होगा। इसलिए आप इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय शुरू कर दें।

यह भी पढ़ें- स्किन की समस्या को दूर करेगा सरसों का फेस पैक।

इस तरह तैयार करें माउथवॉश-

मुंह से आ रही दुर्गंध को रोकने के लिए आपको घर में माउथवॉश तैयार करना होगा। इसमें आप एक चम्मच पिसी हुई लौंग, एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चम्मच पिपरमेंट एक्सट्रैक्ट ले। अब आप एक बर्तन में एक कप पानी उबलने के लिए रखें। जिसमें लौंग, दालचीनी दोनों को भी डाल दें। जब यह अच्छे से उबल जाए, तो इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें पिपरमेंट एक्सट्रैक्ट डालें और फिर इसे छानने के बाद इस माउथवॉश का उपयोग करें। आप इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं। इसका लगातार कुछ दिन उपयोग करने से आपको कुछ फर्क नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें- वाटर वेट बढ़ रहा है तो इन पांच बातों पर दें ध्यान।

लौंग और दालचीनी में होते है यह गुण-

दालचीनी और लौंग में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल्स तत्व होते हैं। जो आपको ओरल समस्या से निजात दिलाते हैं। दालचीनी के इस्तेमाल से माउथवॉश भी लंबे समय तक टिका रहता है। इसलिए आप इस घर में तैयार माउथवॉश का उपयोग करेंगे। तो निश्चित ही आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध आना बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- मोटापा कम करना है तो नाश्ते में भूल कर भी नहीं खाएं यह चीज।

दांतों की सफाई रखना जरूरी-

माउथवॉश का उपयोग करने के साथ ही आपको दांतो की सफाई का भी ध्यान रखना है। आप रोजाना सुबह तो ब्रश करते ही होंगे। लेकिन अब आप रात में सोने से पहले भी ब्रश करना शुरू कर दें। इससे आपके दांत साफ रहेंगे। तो निश्चित ही आपके मुंह से आने वाली बदबू की समस्या भी कम होगी।

यह भी पढ़ें - बालों को डैमेज होने से बचाएगा ऑलिव ऑयल।

चिकित्सक से ले सलाह-

वैसे तो यह माउथवॉश आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। लेकिन अगर आपको किसी प्रकार की दांतों से संबंधित समस्या है। किसी चिकित्सक का ट्रीटमेंट चल रहा है। तो आप इस माउथवॉश का उपयोग करने से पहले चिकित्सक से सलाह लें या चिकित्सक द्वारा बताई जा रही दवा का ही उपयोग करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल